{"_id":"62e1dea1ef838b598126dfa4","slug":"man-was-going-to-be-sold-house-to-pay-off-the-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"lottery: कर्ज चुकाने के लिए बेचने जा रहा था घर, दो घंटे पहले लगी एक करोड़ की लॉटरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
lottery: कर्ज चुकाने के लिए बेचने जा रहा था घर, दो घंटे पहले लगी एक करोड़ की लॉटरी
Thu, 28 Jul 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कासरगोड।
एजेंसी, कासरगोड।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Jul 2022 06:26 AM IST
सार
बावा ने कर्ज से मुक्ति की उम्मीद में रविवार को केरल सरकार की लॉटरी के टिकट लिए थे। लॉटरी का परिणाम रविवार दोपहर 3:30 बजे घोषित हुआ। अब बावा का परिवार जश्न मना रहा है।
विज्ञापन
रुपये।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्ज में दबे 50 वर्षीय मोहम्मद बावा की मन मांगी मुराद पूरी हो गई। कर्ज के चलते बावा अपने नवनिर्मित मकान को औने-पौने दाम में बेचने को तैयार था, लेकिन सौदे से ठीक दो घंटे पहले एक करोड़ की लॉटरी (lottery) लगने के साथ ही जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन
केरल के उत्तरी जिले के मंजेश्वर के रहने वाले बावा पर रिश्तेदारों और बैंक का 50 लाख रुपये का कर्ज था। उसने अपनी दो बेटियों की शादी और व्यापार में हुए घाटे से उबरने के लिए यह कर्ज लिया था। लॉटरी के नतीजे के बाद बावा ने अब अपने घर को न बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बावा ने कर्ज से मुक्ति की उम्मीद में रविवार को केरल सरकार की लॉटरी के टिकट लिए थे। लॉटरी का परिणाम रविवार दोपहर 3:30 बजे घोषित हुआ। अब बावा का परिवार जश्न मना रहा है।
विज्ञापन