फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man street dance performance reminds of Michael Jackson video viral

वायरल वीडियो: देसी माइकल जैक्सन की वीडियो क्लिप आपने देखी क्या, इंटरनेट पर मची सनसनी

Fri, 01 Oct 2021 10:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 01 Oct 2021 10:56 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर डांस के काफी मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो वीडियो को देखकर हंसी छूट जाती है तो कुछ वीडियोज देखकर दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने जिस तरह कमरतोड़ डांस किया उसे देखकर लोग उसे देसी माइकल जैक्सन कह रहे हैं। 

विज्ञापन
Man street dance performance reminds of Michael Jackson video viral
सड़क पर डांस करता शख्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर डांस समेत कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर रोज कोई ना कोई वीडियो आप या हम देख ही लेते हैं, जिनमें कुछ वीडियो को देखकर हंसी छूट जाती है तो कुछ वीडियोज देखकर दंग रह जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं जिसे देख लोग इंडिया का माइकल जैक्सन कह रहे हैं।   

विज्ञापन


माइकल जैक्सन के एक मशहूर गाने पर बीच सड़क पर नाचते हुए एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रखा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । चंद सेकंड का ये वीडियो देखकर लगता है कि कोई पेशेवर डांसर डांस कर रहा है। जमकर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में शख्स सड़क के बीचोंबीच डांस कर रहा है। यह वीडियो कावेरी नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर साझा किया ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


माइकल जैक्सन जैसे डांस करता है शख्स
वायरल हुए वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बीच सड़क पर माइकल जैक्सन के सुपरहिट गाने के डेंजरस पर जबरदस्त डांस कर रहा है। पहले तो शख्स के डांस को देखकर आपकी हंसी रुक नहीं पाएगी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह शख्स जबरदस्त डांस करने लगता है उसके डांस को देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि वाकई कोई ऐसा डांस कर सकता है जैसा दुनिया के मशहूर पाप सिंगर माइकल जैक्सन करते थे। इसे को देखते सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने देसी माइकल जैक्सन का नाम दिया है। हालांकि, कई यूजर्स ने लिखा कि इसके शरीर में माइकल जैक्सन की आत्मा घुस आई है। भूत बनकर यह नाच रहा है। 

इस दौरान वहां कुछ मौजूद बच्चे भी देसी माइकल जैक्सन के साथ थिरकने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed