फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man sentenced to ten years in jail for misdeed woman 13 years ago in Odisha

Odisha: दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी को सुनाई दस साल की सजा, 13 साल पहले की थी दरिंदगी

Wed, 30 Nov 2022 10:24 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, केंद्रपाड़ा
पीटीआई, केंद्रपाड़ा Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Nov 2022 10:24 PM IST
सार

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने 23 वर्षीय महिला के साथ घर में अकेला पाकर दो मार्च, 2009 की रात को दुष्कर्म किया था। उस दिन महिला का पति घर पर नहीं था। घटना महाकालपाड़ा थाना क्षेत्र में हुई। 

विज्ञापन
Man sentenced to ten years in jail for misdeed woman 13 years ago in Odisha
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक अदालत ने बुधवार को दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने 23 वर्षीय महिला से 13 साल पहले दरिंदगी की थी। वहीं अदालत ने दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाने के साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने 23 वर्षीय महिला के साथ घर में अकेला पाकर दो मार्च, 2009 की रात को दुष्कर्म किया था। उस दिन महिला का पति घर पर नहीं था। घटना महाकालपाड़ा थाना क्षेत्र में हुई। 
विज्ञापन


सरकारी वकील संजय जेना ने कहा कि पीड़िता सहित सात गवाहों के बयानों की जांच के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। न्यायाधीश त्रिबिक्रम केशरी चिनारा ने पीड़िता के पड़ोसी व्यक्ति को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed