फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Kills Wife And Son after Harassed By Moneylenders, Survives Suicide Attempt- police starts investigation

Maharashtra: साहूकारों से परेशान शख्स ने की पत्नी और बेटे की हत्या, आत्महत्या का किया प्रयास; जांच शुरू

Sun, 19 Jan 2025 03:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 03:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने साहूकारों की अवैध वसूली के बाद परेशान होकर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि उसे किसी तरह बचा लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man Kills Wife And Son after Harassed By Moneylenders, Survives Suicide Attempt- police starts investigation
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महाराष्ट्र से पुणे शहर में हुए वारदात के मामले में पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे को नींद की गोलियों की भारी खुराक देकर मार डाला और फिर साहूकारों की तरफ से 'उत्पीड़न' के कारण आत्महत्या का प्रयास किया। पुणे शहर के पास चिखली के वैभव हांडे नाम के व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने संतोष कदम, सुरेखा कदम, संतोष पवार और जावेद खान नाम के चार लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौ लाख रुपये चुकाने के बाद भी वसूल रहे थे आरोपी
मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने मूलधन और अतिरिक्त 9 लाख रुपये साहूकारों को चुका दिए थे, लेकिन वे उसे और अधिक भुगतान करने के लिए परेशान कर रहे थे। पीड़ित वैभव ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपनी पत्नी शुभांगी हांडे और बेटे धनराज को सुबह कई नींद की गोलियां दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वैभव ने अपने फ्लैट में छत के पंखे से लटकने की कोशिश की।
विज्ञापन


बड़े बेटे के फोन पर पीड़ित ने भेजा था संदेश
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात वैभव ने अपने 14 वर्षीय बेटे के मोबाइल फोन पर एक नोट भेजा था, जिसे उसने मुंबई में अपने रिश्तेदार के घर भेजा था, जिसमें उसने अपनी योजना का विवरण दिया था। सुबह संदेश पढ़ने के बाद लड़का घबरा गया और अपने परिवार के बारे में जानने के लिए अपने पड़ोसियों को फोन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने किया था पुलिस को फोन
अधिकारी ने बताया कि जब पड़ोसियों ने बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट में घुसी तो वैभव को जीवित पाया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वैभव की शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने आरोपी संतोष कदम और सुरेखा से क्रमशः 6 लाख रुपये और 2 लाख रुपये मासिक 10 प्रतिशत ब्याज दर पर उधार लिए थे। उसने जावेद खान से भी उच्च ब्याज पर 4 लाख रुपये लिए थे।' 


अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने मूलधन और अतिरिक्त 9 लाख रुपये साहूकारों को चुका दिए थे, लेकिन वे उसे और अधिक भुगतान करने के लिए परेशान कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed