फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills his estranged wife in family court by slitting her throat in Karnataka

Karnataka: पति ने फैमिली कोर्ट में ही कर दी अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या, जानें क्या रही वजह

Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हसन (कटक)
पीटीआई, हसन (कटक) Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक गौड़ा ने बताया कि एक घंटे की काउंसलिंग के बाद, महिला वॉशरूम गई, जहाँ उसके पति शिवकुमार ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी।

विज्ञापन
Man kills his estranged wife in family court by slitting her throat in Karnataka
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

कर्नाटक की एक पारिवारिक अदालत से शनिवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कोर्ट में ही अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


नरसीपुरा में दंपति के बीच कलह को निपटाने के लिए फैमिली कोर्ट में सुनवाई की जा रही थी। जहां चैत्र (28) और शिवकुमार (32) भी आए थे। पुलिस अधीक्षक आर श्रीनिवास गौड़ा ने मीडिया को बताया कि न्यायाधीश ने उनकी बात सुनने के बाद अदालत ने दंपति को सुनवाई की अगली तारीख दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौड़ा ने बताया कि एक घंटे की काउंसलिंग के बाद, चैत्र वॉशरूम गई, जहाँ उसके पति शिवकुमार ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। हमारे स्टाफ ने उसे कृत्रिम सांस देकर एम्बुलेंस में अस्पताल पहुँचाया। जब अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी दोनों धमनियां कट गई थीं और गला कटा हुआ था। शिवकुमार को वहां के लोगों और पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हमने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हम यह भी जांच करेंगे कि वह अदालत के अंदर चाकू कैसे लाया और उसने इसकी योजना कैसे बनाई।

उनके मुताबिक पहले भी शिवकुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा की प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसी सिलसिले में पति-पत्नी के सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की गई थी। लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed