फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills father over bidi in Assam Barpeta

असम के बारपेटा में हैवान बना बेटा: सुबह-सुबह पीने के लिए पिता से मांगी बीड़ी, नहीं देने पर कर दी हत्या

Wed, 23 Feb 2022 01:11 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, बारपेटा
एएनआई, बारपेटा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Feb 2022 01:11 PM IST
सार

यह घटना असम के बारपेटा जिले स्थित अलीपुर गांव के कोलगछिया थाने की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की आयु 50 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन
Man kills father over bidi in Assam Barpeta
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

असम के बारपेटा से रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी पिता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसके पिता ने उसे सुबह में पीने के लिए बीड़ी नहीं दी। यह घटना बारपेटा जिले के अलीपुर गांव के कोलगछिया थाने की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की आयु 50 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने पिता से एक बीड़ी मांगी तो उसने एक दे दी, लेकिन दूसरी बीड़ी मांगने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। कलगछिया पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा दोनों में बहस हुई और यह लड़ाई में बदल गया और समसुल ने धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी व्यक्ति ने कबूल किया अपराध
प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी व्यक्ति ने कबूल किया कि उसने अपराध किया है, फिर हमने हथियार (खुकरी) बरामद किया जो अपराध में इस्तेमाल किया गया था। हमारी जांच जारी है। आरोपी व्यक्ति ने हमें बताया कि उसने अपने पिता से बीड़ी मांगी थी और उसके पिता ने उसे एक बीड़ी दी। जब उसने दूसरी बीड़ी मांगी तो उसके पिता ने उसे गाली दी। गुस्से में उसने अपने पिता पर हमला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed