{"_id":"65d06634cfc78bd9a80749b7","slug":"man-guns-down-20-street-dogs-in-morning-rampage-in-telangana-crime-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: पोन्नाकल में रौंगटे खड़े करने वाली घटना, अज्ञात बदमाशों ने 20 कुत्तों को गोली मार उतारा मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: पोन्नाकल में रौंगटे खड़े करने वाली घटना, अज्ञात बदमाशों ने 20 कुत्तों को गोली मार उतारा मौत के घाट
Sat, 17 Feb 2024 01:26 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
पुलिस को घटना के बारे में शुक्रवार को पता चला। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद लोग काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
कुत्तों के शवों को ले जाते लोग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महबूबनगर जिले के पोन्नाकल में गुरुवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने 20 आवारा कुत्तों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पांच कुत्ते बुरी तरह जख्मी भी हैं।
विज्ञापन
लोग सदमे में
पुलिस को घटना के बारे में शुक्रवार को पता चला। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद लोग काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Telangana: Around 20-25 dogs found dead and several injured in Ponnakal village of Mahabubnagar district, today.
विज्ञापन विज्ञापन
Adulapuram Goutham an activist of Stray Animal Foundation of India says, "According to the locals, after midnight, a few masked men came in the car and… pic.twitter.com/s1YFpKfFFN — ANI (@ANI) February 17, 2024
कार में कुछ नकाबपोश आए
स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता अदुलापुरम गौतम ने कहा, 'स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के बाद कार में कुछ नकाबपोश आए और कुत्तों पर बंदूक से गोलियां चला दीं। इस घटना में लगभग 20-25 कुत्ते मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। हमने इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।'
बदमाशों की पहचान की जा रही
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात बदमाशों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि कार में आए एक व्यक्ति ने ही अपराध को अंजाम दिया है। पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।