फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Grinds Masala At Electricity Office After Authorities Fail To Restore Power At His Home

Karnataka: 10 महीने से बिजली विभाग के दफ्तर में अपने घर के मसाले पीस रहा यह शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 04 Jun 2022 09:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 09:11 PM IST
सार

कर्नाटक के इस व्यक्ति की ये अनोखी दास्तां अब इंटरनेट पर वायरल हो गई है। एम हनुमंथप्पा नाम का कर्नाटक का यह व्यक्ति लगभग हर दिन मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (मेस्कॉम) कार्यालय आता है।

विज्ञापन
Man Grinds Masala At Electricity Office After Authorities Fail To Restore Power At His Home
मसाला

विस्तार

कई घंटों तक बिजली कटौती हमारे देश में कोई नई बात नहीं है। ग्रामीण इलाकों में तो ये आम बात है। हालांकि हमारे देश के लोग बिजली कटौती का भी कोई न कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं, लेकिन कर्नाटक के शिवमोगा जिले के रहने वाले एक शख्स का अनोखा जुगाड़ सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। बता दें कि शिवमोगा जिले के मंगोटे गांव के रहने वाले एम हनुमंथप्पा बिजली से जुड़े हुए अपने दैनिक काम जैसे मोबाइल चार्ज करना या मिक्सी में मसाला पीसना आदि मेस्कॉम कार्यालय में ही करते हैं। 

विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों को भी नहीं है आपत्ति
कर्नाटक के इस व्यक्ति की ये अनोखी दास्तां अब इंटरनेट पर वायरल हो गई है। एम हनुमंथप्पा नाम का कर्नाटक का यह व्यक्ति लगभग हर दिन मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (मेस्कॉम) कार्यालय आता है। इंटरनेट पर वायरल हो रही शिवमोगा जिले के मंगोटे गांव का रहने वाले इस शख्स की तस्वीर में वो मेस्कॉम ऑफिस के पास मिक्सी, जार और कुछ मोबाइल चार्जर के साथ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शख्स पिछले 10 महीने ने ऐसा ही कर रहा है। वहीं, उसके इस काम से बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी कोई आपत्ति नहीं है। 
विज्ञापन


क्या है वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमंथप्पा के घर में महज 3-4 घंटे बिजली आती है, जबकि उनके पड़ोसियों के घरों में बिजली पूरे दिन आती है। इससे आजिज आकर  हनुमंथप्पा ने मेस्कॉम और बिजली विभाग के अधिकारियों से इसे लेकर संपर्क किया, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक दिन परेशान हनुमंथप्पाने मेस्कॉम के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन करके उससे पूछा कि वह घर पर मसाला कैसे पीसेगा और खाना कैसे बनाएगा, वह अपना मोबाइल कैसे चार्ज करेगा। इस पर अधिकारी ने उससे कहा कि मेस्कॉम के कार्यालय में जाओ और अपने मसाले पीस लो। इसके बाद उसने अधिकारी की बात को गंभीरता से लिया, तब से वह बिजली से जुड़े अपने सभी दैनिक काम बिजली कार्यालय में ही कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed