फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man creates ruckus at Pune hospital after daughter birth, attaked on wife, arrested

पुणे: बेटी पैदा हुई तो अस्पताल में मचाया उत्पात, पत्नी को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 30 Jun 2020 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Man creates ruckus at Pune hospital after daughter birth, attaked on wife, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

महाराष्ट्र के पुणे में बेटी पैदा होने पर एक व्यक्ति ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया और पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कृष्णा काले ने डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के साथ गाली गलौज की और अस्पताल के एक कर्मचारी पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना पुणे के बारामती के डोरलेवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बारामती पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर औदुंबर पाटिल ने बताया कि आरोपी काले 25 जून को अस्पताल आया था और बेटी को जन्म देने पर पत्नी को गाली देने लगा। इतना ही नहीं उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। उसने डॉक्टरों व अन्य स्टाफ से बदतमीजी भी की। इसके बाद वह चला गया और अगले दिन वापस अस्पताल पहुंचा। यहां उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर अस्पताल कर्मी बालू चव्हाण ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पत्थर से हमला कर दिया और भाग गया। अस्पताल की शिकायत पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed