{"_id":"6681542df7d99d3e8e058cd5","slug":"man-booked-for-raping-woman-attempted-trafficking-for-sale-of-her-kidney-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, युवती से दुष्कर्म और मानव तस्करी का प्रयास करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, युवती से दुष्कर्म और मानव तस्करी का प्रयास करने का आरोप
Sun, 30 Jun 2024 06:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:18 PM IST
सार
Maharashtra: ठाणे पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ युवती से दुष्कर्म और उसकी किडनी बेचने के लिए तस्करी करने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उनकी किडनी को बेचने के लिए तस्करी का प्रयास करने का आरोप है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी राहुल ने कुछ दिन पहले नालासोपारा इलाके में अपने घर पर युवती (20 वर्षीय) के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि राहुल शायद युवती के अंगों की तस्करी करने के लिए दो अन्य महिलाओं के संपर्क में था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि 'काम' पूरा करने के लिए धमकी दिए जाने के बाद दोनों महिलाएं शनिवार को युवती को राहुल को सौंपने के लिए अस्पताल ले गईं। हालांकि, उनकी योजना कामयाब नहीं हो सकी। दरअसल, एक चौथी महिला को राहुल की गतिविधियों का आभास हो गया और उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चौथी महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दुष्कर्म और मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।