फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man arrested in mumbai who threatened to kill Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in a bomb blast

योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुंबई में गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 23 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
man arrested in mumbai who threatened to kill Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in a bomb blast
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप स्वीकार कर लिया है। इसके बाद कालाचौकी पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश एटीएफ के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिस नंबर से धमकी दी गई थी उस नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोमती नगर थाने में धारा 505 (1) बी, 506 (2), और 507 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसके बाद एसटीएफ लखनऊ की टीम मुंबई रवाना हुई। शनिवार देर रात मुंबई पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस चूनाभट्टी की म्हाडा कॉलोनी पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। अब यूपी एसटीएफ रविवार को उसे स्थानीय कोर्ट में हाजिर करेगी और ट्रांजिट रिमांड मिलने पर लखनऊ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed