फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested for allegedly posting offensive post against PM

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 03:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महाराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महाराजगंज Updated Mon, 16 Jan 2017 03:43 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for allegedly posting offensive post against PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज भाजपा के आईटी सेल प्रभारी ने निचलौल के संतोष गुप्ता नामक युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा आईटी सेल के जिला प्रभारी अवधकिशोर ने बताया कि फेस बुक या अन्य सोशल साइट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी या अशोभनीय चित्र पोस्ट करने पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अशोभनीय बातें लिखना उचित नहीं

Man arrested for allegedly posting offensive post against PM

उन्होंने कहा कि किसी भी संभ्रांत व्यक्ति या संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित चित्र या अशोभनीय बातें लिखना कत्तई उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के उच्च संवैधानिक पद पर आसीन है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी व अशोभनीय पोस्ट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान आईटी सेल भाजपा के जिला संयोजक संजय सिंह, सह संयोजक मनोज पांडेय, गौरव शर्मा, आईटी सेल भाजपा के पूर्व जिला संयोजक श्रद्धानंद त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, विकास जायसवाल, सतीश पांडेय के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed