फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamta Urges people to defeat the CPI-M and the Congress alliance

ममता ने की ‘अपवित्र’ गठबंधन को हराने की अपील

Sun, 27 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 27 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
mamta Urges people to defeat the CPI-M and the Congress alliance
ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को माकपा व कांग्रेस के चुनावी गठबंधन को ‘अपवित्र’ करार देते हुए लोगों से अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे पराजित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों का कोई आदर्श नहीं है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख पुरुलिया जिले के बाघमुंडी में एक चुनावी रैली को संबोधित रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माकपा व कांग्रेस का गठबंधन अपवित्र है। इसे एक भी वोट न दें और इसे पराजित करें। ऐसे अपवित्र गठबंधन को खारिज कर दें, जिसका कोई आदर्श नहीं है। उन्होंने अपने विरोधियों, वाम मोर्चा, कांग्रेस और भाजपा को चुनौती दी कि तृणमूल को बदनाम करने का अभियान चलाने के बजाय राजनीतिक रूप से पार्टी का मुकाबला करें।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए कई विकास योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पहले माओवादी हिंसा से प्रभावित इलाके में शांति बहाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल प्रमुख ने कहा कि पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार के कार्यकाल के दौरान पूरे जंगल महल इलाके के लोग आतंकित थे। यहां रोजाना हत्याएं व खूनखराबा होता था। अब वह दौर बीत गया है और इलाके में शांति लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed