{"_id":"615c1da98ebc3e334e1d2f6d","slug":"mamta-banerjee-in-tripura-one-bjp-mla-may-soon-join-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी: त्रिपुरा में भाजपा के खेमे में मारी सेंध, एक विधायक जल्द हो सकता है टीएमसी में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी: त्रिपुरा में भाजपा के खेमे में मारी सेंध, एक विधायक जल्द हो सकता है टीएमसी में शामिल
Tue, 05 Oct 2021 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Oct 2021 03:10 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीएमसी अन्य राज्यों में अपना दायरा बढ़ा रही है। बीते दिनों पार्टी के कई नेता त्रिपुरा का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस दूसरे राज्यों में धीरे-धीरे अपना दायदा बढ़ा रही है। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से पार्टी पश्चिम बंगाल में तो भाजपा को एक के बाद एक झटके दे रही है, लेकिन अब टीएमसी ने त्रिपुरा में भी भाजपा के खेमे में सेंध लगा दी है। खबर है कि त्रिपुरा में भाजपा विधायक आशीष दास जल्द ही टीमएसी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल वह कोलकाता में हैं और टीएमसी नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
बता दें, प.बंगाल जीतने के बाद से टीएमसी नेता त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में टीएमसी त्रिपुरा में भाजपा को चुनौती दे सकती है।
विज्ञापन
सुष्मिता देव को सौंपी है जिम्मेदारी
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुईं सुष्मिता देव को ममता बनर्जी ने त्रिपुरा की जिम्मेदारी सौंपी है। पहले वह कांग्रेस में महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया था।
विज्ञापन