फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamta banerjee blames RSS, BJP for students death in west bengal

ममता ने छात्रों की मौत के लिए आरएसएस और भाजपा को ठहराया जिम्मेदार 

Sun, 23 Sep 2018 02:31 AM IST
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Updated Sun, 23 Sep 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
mamta banerjee blames RSS, BJP for students death in west bengal
Mamta Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक स्कूल में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दो छात्रों की मौत के लिए आरएसएस तथा भाजपा को शनिवार को जिम्मेदार ठहराया और उन पर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


आधिकारिक यात्रा पर इटली के मिलान गईं ममता ने उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में दरिभीत स्कूल में उर्दू शिक्षक मुहैया कराने का भी समर्थन किया। उत्तर दिनाजपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में दो छात्रों की मौत हो गई।भाजपा ने दोनों छात्रों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए 26 सितंबर को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


ममता ने भगवा संगठनों से ‘‘इस मुद्दे पर राजनीति कर आग से न खेलने’’ को कहा और राज्य के लोगों से अपील की कि वे बंद को विफल करें तथा भाजपा और आरएसएस की राजनीति पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने अपने साथ गए पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस गिद्ध की तरह हैं जो मौत का इंतजार करते हैं और फिर उस पर राजनीति करना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि वे छात्रों की मौत के साथ राजनीति करते हैं। पहले वे हत्या करते हैं और फिर मृत व्यक्ति के खून से होली खेलते हैं।’’ 

निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए यूरोप के आधिकारिक दौरे पर गईं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस को जवाब देना चाहिए कि क्यों दोनों छात्र क्यों मारे गए। जब तक वे जवाब दें, मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर लड़े बिना अपने-अपने इलाकों में शांतिपूर्ण बैठकें और रैली करने के लिए कहती हूं।’’ 

ममता ने कहा कि राज्य सरकार ने दरिभीत स्कूल में उर्दू शिक्षक नियुक्त किए क्योंकि स्कूल प्रशासन की ओर से इसका अनुरोध किया गया था। उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन के पीछे के तर्क पर सवाल करते हुए ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुहर्रम के दौरान राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा मामला भाजपा द्वारा सुनियोजित था क्योंकि उन्होंने कल मुहर्रम के दौरान दंगे भड़काने की योजना बनाई थी। भाजपा 18 सितंबर से इसकी कोशिश कर रही है। अगर संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति में कोई दिक्कत नहीं है तो उर्दू शिक्षक पर क्या दिक्कत है? मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जिन्होंने इस मुद्दे को साम्प्रदायिक बताया।’’ 


मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, कि इस पर कि नियुक्त शिक्षक कौन हैं। झड़प पर पुलिस की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि जिन गोलियों से छात्रों की मौत हुई, वे पुलिस ने नहीं चलाई थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed