Kolkata Doctor Case: ममता ने डॉक्टरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील, हत्या के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
ममता बनर्जी ने कहा कि इलाज नहीं मिलने की वजह से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। आप इलाज के लिए प्रतिबद्ध हैं। पांच दिन हो गए। आपके पैर पकड़ती हूं। आपने एक आंदोलन किया किसी ने नहीं रोका। मेरा निवेदन है, अब काम पर लौट आइए।
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इलाज नहीं मिलने की वजह से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। आप इलाज के लिए प्रतिबद्ध हैं। पांच दिन हो गए। आपके पैर पकड़ती हूं। आपने एक आंदोलन किया किसी ने नहीं रोका। मेरा निवेदन है, अब काम पर लौट आइए। वरिष्ठ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, मैं आभारी हूं।
Kolkata: RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case | West Bengal CM Mamata Banerjee says "When this incident happened I was returning from Jhargram. The moment it came to my notice I called the Kolkata Police Commissioner Vineet Goyal and enquired about the incident.… pic.twitter.com/dWoDlluxwO
— ANI (@ANI) August 14, 2024
वहीं घटना के विरोध में कोलकाता व अन्य जिलों में महिलाएं बुधवार आधी रात को सड़कों पर उतरीं। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर राॅय ने कहा था कि मैं शाम से रात तक धरने पर बैठूंगा ताकि घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज करा सकूं और प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर सकूं।
Kolkata | RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case | West Bengal CM Mamata Banerjee says "On 17th August, there will be a protest march in all the blocks demanding the punishment of the criminal. On 18th August, there will be a demonstration in all the blocks and on… pic.twitter.com/pAX40pEhpu
— ANI (@ANI) August 14, 2024
टीएमसी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनके आरोपों को आधारहीन बताया। घोष ने कहा कि ऐसी टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस नेता को तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए थी। उन्हें राजीव गांधी के शासनकाल और केंद्र में पिछली कांग्रेस सरकारों के दौरान महिला सुरक्षा के संबंध में निराशाजनक रिकॉर्ड को नहीं भूलना चाहिए।
Kolkata | RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case | West Bengal CM Mamata Banerjee says "Within Sunday (18th August), CBI has to facilitate hanging of the guilty and complete the entire probe. Our Kolkata Police has completed 90% of the probe." pic.twitter.com/ccdL9rbBbi
— ANI (@ANI) August 14, 2024
क्या है मामला?
कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के सभागार में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की शिकार हुई स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीबीआई जांच की मांग को लेकर कई अन्य जनहित याचिकाएं भी दायर की गई थीं। घटना के विरोध में कोलकाता में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। इससे लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.