फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata spends night on dharna over West Bengal's 'dues' from Centre, goes for walk in morning

West Bengal: केंद्र से बकाया भुगतान को लेकर ममता का धरना जारी, कड़ाके की ठंड में रात बिताई; सुबह सैर पर निकलीं

Sat, 03 Feb 2024 11:35 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शुक्रवार से धरना जारी है। वह केंद्र से राज्य के बकाए की मांग कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कड़ाके की ठंड के बीच धरनास्थल पर ही रात बिताई। 

विज्ञापन
Mamata spends night on dharna over West Bengal's 'dues' from Centre, goes for walk in morning
धरनास्थल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विभिन्न कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से बकाए की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना कड़ाके की ठंड के बीच रातभर जारी रहा। जिसके बाद वह शनिवार को सुबह की सैर पर निकलीं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने एक दिन पहले कोलकाता में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू किया था। 

विज्ञापन

धरनास्थल पहुंचे राज्य मंत्री हकीम और बिस्वास
ममता बनर्जी के पास रात में धरनास्थल पर पहुंचने वालों में राज्य मंत्री फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास भी शामिल थे। बनर्जी सुबह पास के रेड रोड पर टहलने गईं और इसके बाद उन्होंने एक बास्केटबॉल मैदान का भी दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल खिलाड़ियों से की बातचीत
एक टीएमसी नेता ने बताया, यह इलाका घने कोहरे से घिरा हुआ था और मुख्यमंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह की सैर पर निकलीं। बास्केटबॉल के मैदान में कुछ खिलाड़ियों को देखकर वह रुकीं और उनसे बातचीत की। उन्होंने खेल और उसमें इस्तेमाल की गई गेंद को समझने की कोशिश की। 

विज्ञापन

कल तक जारी रहेगा ममता बनर्जी का धरना
बनर्जी का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य का हजारों करोड़ रुपये का बकाया है। धरना 48 घंटे तक लगातार जारी रहेगा। राज्य का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed