फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee rained on Congress Bengal CM said that If all regional parties come together then it will be easy to defeat BJP Latest News Update

यूपीए पर बरसीं ममता: बोलीं- क्षेत्रीय दल ही अगर साथ आ जाएं तो भाजपा को हराना आसान होगा

Wed, 01 Dec 2021 05:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Dec 2021 05:19 PM IST
सार

ममता ने यहां सिविल सोसायटी के कुछ सदस्यों से बातचीत में कहा कि अगर सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आ जाते हैं तो भाजपा को हराना आसान होगा। उन्होंने कहा कि हम कहना चाहते हैं कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ।

विज्ञापन
Mamata Banerjee rained on Congress Bengal CM said that If all regional parties come together then it will be easy to defeat BJP Latest News Update
मुंबई दौरे के दौरान ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस को सुझाव दिया था कि विपक्ष रणनीति बनाने के लिए एक सलाहकार परिषद का गठन किया जाए। इसमें नागरिक समाज की प्रमुख हस्तियां शामिल हों, लेकिन अफसोस इस बात का है कि यह योजना नहीं बनी। इसे अमल में लाना जरूरी नहीं समझा गया। ममता ने कहा कि चल रहे फासीवाद के खिलाफ किसी की लड़ाई के रूप में एक मजबूत वैकल्पिक रास्ता बनाया जाना चाहिए। अब यूपीए जैसी कोई चीज नहीं रही।

विज्ञापन


ममता ने यहां सिविल सोसायटी के कुछ सदस्यों से बातचीत में कहा कि अगर सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आ जाते हैं तो भाजपा को हराना आसान होगा। उन्होंने कहा कि हम कहना चाहते हैं कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरा विपक्ष अपनी रणनीति बनाए। इसलिए मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर रही हूं। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेंगी? बनर्जी ने कहा कि वह एक छोटी कार्यकर्ता हैं और ऐसे ही जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में निरंतर प्रयास जरूरी है। आप ज्यादातर समय विदेश में नहीं रह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस को सुझाव दिया था कि विपक्ष को निर्देश देने के लिए एक सलाहकार परिषद होनी चाहिए, जिसमें नागरिक समाज की प्रमुख हस्तियां शामिल हों, लेकिन यह व्यर्थ रहा। बनर्जी ने कहा कि भाजपा सुरक्षित नहीं है और देश को सुरक्षित रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) जैसे कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ सकती है तो फिर टीएमसी गोवा में क्यों नहीं लड़ सकती। मैं भाजपा को राजनीतिक तौर पर इस देश से बाहर देखना चाहती हूं। यदि कांग्रेस बंगाल में लड़ सकती है तो फिर मैं गोवा में क्यों नहीं लड़ सकती?  आपको भाजपा के खिलाफ मैदान में रहना होगा और लड़ना होगा वरना वह आपको बाहर फेंक देगी।

टीएमसी प्रमुख ने दावा किया कि यूएपीए आंतरिक सुरक्षा और बाहरी ताकतों से सुरक्षा के लिए है। यह आम लोगों के लिए नहीं है। यूएपीए का किसी भी चीज की तरह दुरुपयोग किया जा रहा है। आई-टी विभाग, सीबीआई ईडी का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। बनर्जी ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है और वह आखिरी सांस तक लड़ेंगी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को बेचने के खिलाफ हैं।

शाहरुख, जावेद अख्तर का भी पक्ष लिया ममता ने सिविल सोसायटी के साथ  मुलाकात में अभिनेता शाहरुख खान  और गीतकार जावेद अख्तर को परेशान किये जाने की बात की। बॉलीवुड हस्तियों का पक्ष लेते हुए कहा, सरकार ने इन हस्तियों को बिना किसी आधार के परेशान किया है। इस दौरान अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, निर्देशक महेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, स्टैंडअप कमीडियन मुनव्वर फारूकी मौजूद थे।


Koo App

Shri Mahesh Bhatt ji interacts with our Hon’ble Chairperson Mamata Banerjee at the Civil Society members meet in Mumbai.

View attached media content

- All India Trinamool Congress (@AITCOfficial) 2 Dec 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed