{"_id":"5f4970d827bd5e355323fdd3","slug":"mamata-banerjee-govt-planning-to-organize-final-year-exams-before-durga-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा से पहले अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने पर विचार कर रही ममता सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुर्गा पूजा से पहले अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने पर विचार कर रही ममता सरकार
Sat, 29 Aug 2020 02:32 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा, मेरी सरकार अक्तूबर में दुर्गा पूजा से पहले कॉलेज और विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करने के फायदे और नुकसान पर विचार-विमर्श कर रही है। उन्होंने सितंबर में जेईई और नीट परीक्षा आयोजित करने के फैसले के लिए केंद्र की आलोचना करते हुए कहा, हमने महामारी के कारण केंद्र सरकार से इसे स्थगित करने का आग्रह किया, लेकिन केंद्र अपने फैसले पर अड़ा है। केंद्र छात्रों के मन की बात सुनने के बजाय उपदेश देने में व्यस्त है।
उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का इस पर अड़े रहने का रवैया कोविड -19 संकट को और बढ़ाएगा। ममता ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा, ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा दोनों के विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। हम किसी भी परीक्षा के खिलाफ नहीं हैं। हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि महामारी फैली हुई है और यह छात्रों की जान को जोखिम में डाल सकती है।