फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee accused Asaduddin Owaisi of taking money from BJP no one was born till today who can buy Asaduddin Owaisi

ममता का ओवैसी पर भाजपा से पैसे लेने का आरोप, हैदराबाद सांसद बोले- आज तक पैदा नहीं हुआ कोई खरीदने वाला

Wed, 16 Dec 2020 12:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Dec 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee accused Asaduddin Owaisi of taking money from BJP no one was born till today who can buy Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी-ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को टक्कर देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार राज्य में रैलियां कर रहे हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ममता ने भी हुंकार भरी दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बंगाल में लाने का प्रयास कर रही है। वहीं, ममता के इस आरोप पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि आज तक कोई पैदा नहीं हुआ है, जो असदुद्दीन ओवैसी को पैसे से खरीद सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद सांसद ने कहा, आजतक कोई ऐसा आदमी पैदा नहीं हुआ जो पैसों से असदुद्दीन ओवैसी को खरीद सके। उनके आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और वह बेचैन हैं। उन्हें अपने घर (पार्टी) की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि उनके कई लोग भाजपा में जा रहे हैं। उन्होंने बिहार के मतदाताओं और हमारे लिए वोट करने वाले लोगों का अपमान किया है। 

ममता ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बंगाल में लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करना चाहती है और हिंदू-मुस्लिम वोट आपस में बांटना चाहती है। 

बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम मतों को विभाजित करने के उद्देश्य से हैदराबाद की एक पार्टी को यहां लाने की खातिर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। योजना है कि हिंदू मत भाजपा के पाले में चले जाएंगे और मुस्लिम मत हैदराबाद की इस पार्टी को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल में हुए बिहार चुनाव में भी उन्होंने यही किया था। यह पार्टी भाजपा की बी-टीम है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। 

आप, एआईएमआईएम और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का हो सकता है गठबंधन
दरअसल, उत्तर प्रदेश में भी साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अभी से ही पार्टियों ने गठजोड़ करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। 

वहीं, जब हैदराबाद सांसद से पूछा गया कि क्या प्रकाश राजभर और वह आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हम दोनों (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर और वह) आपके सामने बैठे हैं। हम एक साथ खड़े हैं और हम उनके नेतृत्व में काम करेंगे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed