फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallya's 'ordeal', will appear before the ED, or will take part in Formula One

माल्या की 'अग्नि परीक्षा', ईडी के सामने पेश होंगे या फिर फार्मूला वन में

Tue, 15 Mar 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
Mallya's 'ordeal', will appear before the ED, or will take part in Formula One
एफ-1 टीम फोर्स इंडिया के सह-मालिक हैं विजय माल्या - फोटो : Getty Images

इस महीने से मेलबर्न में आस्ट्रेलियन फार्मूला वन ग्रांड प्री रेसिंग शुरू होने वाली है, जिसमें विजय माल्या की टीम फोर्स इंडिया भी हिस्सा लेती है। मजेदार बात तो ये है कि जिस दिन इस रेस का उद्घाटन है वह तारीख 17 मार्च है और इसी दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर माल्या को पेश होने को कहा है।

विज्ञापन


माल्या ब्रिटेन की फोर्स इंडिया टीम के सह-मालिक हैं और वह अक्सर फार्मूला वन रेसों में शिरकत करते हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि वे इस रेस में हिस्सा लेते हैं या फिर ईडी के सामने पेश होते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल ईडी के पास यह जानकारी नहीं है कि आखिरकार माल्या कहां पर हैं। अगर माल्या रेस के दौरान शिरकत करते हैं तो इससे उनके लोकेशन का पता चल जाएगा और साथ ही भारत में एक उनको लेकर हो रहे विवाद को और हवा मिल जाएगी। हालांकि, इस बात का पता तो अब शुक्रवार को चल पाएगा कि वह ईडी से सामने पेश होते हैं या फिर रेस में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई भी कर रही है घेरने की तैयारी

Mallya's 'ordeal', will appear before the ED, or will take part in Formula One
सीबीआई जारी करेगी लेटर्स रोगेटरी
वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने देश के 17 बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुकाए बिना देश से भागे विजय माल्या की विदेशों में निवेश और संपत्तियों की जानकारियां जुटाने के लिए लेटर्स  रोगेटरी (एलआर) जारी करना का फैसला किया है। सीबीआई के इस कदम से माल्या की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सीबीआई ने एलआर नोटिस तैयार कर लिया है और वह जल्द ही कोर्ट में इसे पेश कर विदेशी मंत्रालय के जरिए विदेशों में भेजेगा। माल्या का साम्राज्य कई देशों में फैला हुआ है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, और हांग कांग जैसे देश शामिल हैं।

एलआर नोटिस  भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से जारी किया जाने वाला ऐसा नोटिस है जिसके माध्यम से विदेशी जांच एजेंसियों से किसी महत्वपूर्ण मामले में जानकारियां और सबूत मांगे जाते थे। इसके अलावा सीबीआई माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी कर रहा है जिसे इंटरपोल के जरिए जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed