फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun kharge writes letter to pm modi seeks time to explain manifesto

Congress Manifesto: मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, न्याय पत्र पर बात करने के लिए मांगा समय

Thu, 25 Apr 2024 05:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Apr 2024 05:39 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी चिट्ठी में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को सशक्त करने की कोशिश की है, जबकि भाजपा ने केवल गरीबों को लूटा है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा भाजपा सरकार वह है, जिसने नोटबंदी को संगठित लूट और वैध लूट के रूप में इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Mallikarjun kharge writes letter to pm modi seeks time to explain manifesto
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी के जरिए व्यक्तिगत तौर पर अपनी पार्टी के न्याय पत्र को समझाने के लिए समय मांगा है। दो पन्ने की चिट्ठी में खरगे ने लिखा कि इन दिनों प्रधानमंत्री के भाषण से वह न तो चौंके और न ही उन्हें आश्चर्य हुआ। 
विज्ञापन


अपनी चिट्ठी में खरगे ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में आपके भाषणों से न तो मैं चौंका और न ही मुझे आश्चर्य हुआ। चुनाव के पहले चरण में भाजपा की स्थिति को देखते हुए आप और आपकी पार्टी के नेता ऐसा कहेंगे, इसका अंदाजा था। कांग्रेस हमेशा से ही वंचित गरीबों और उनके अधिकारों की बात करती रही है। हम जानते हैं कि आपको और आपकी सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है।"
विज्ञापन


खरगे ने आगे कहा, "कांग्रेस वंचित गरीबों को उनका अधिकार दिलाने की कोशिश कर रही है। आपकी सूट बूट की सरकार केवल कॉरपोरेट के लिए काम करती है, जिनका आपने टैक्स कम किया है। जबकि वेतनभोगी व्यक्ति को अधिक कर चुकाना पड़ता है। गरीबों को खाना और नमक के लिए भी जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है, जबकि कॉरपोरेट वालों को जीएसटी रिफंड की सुविधा मिलती है। इसलिए जब भी हम अमीर और गरीब के बीच असमानता की बात करते हैं, आप इसे हिंदू-मुस्लिम के साथ जोड़ देते हैं। हमारा घोषणापत्र भारत के लोगों के लिए है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान या फिर सिख, ईसाई या जैन। मुझे लगता है कि आप अभी भी अपने स्वतंत्रता से पहले के सहयोगियों मुस्लिम लीग और औपनिवेशिक ताकतों को नहीं भूले हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने गरीबों को लूटा: मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को सशक्त करने की कोशिश की है, जबकि भाजपा ने केवल गरीबों को लूटा है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा, "आपकी सरकार वह है, जिसने नोटबंदी को संगठित लूट और वैध लूट के रूप में इस्तेमाल किया। इस दौरान गरीबों द्वारा जमा किए रुपये को अमीरों को कर्ज के रूप में हस्तांतरित किया गया। आपकी सरकार ने 2014 से जितने कर्ज माफ किए हैं, वे सभी गरीबों से अमीरों की ओर धन का हस्तांतरण है। न तो आपने किसानों के कर्ज माफ किए और न ही कारीगरों के और न ही छात्रों के कर्ज को आपकी सरकार ने माफ किया।"

पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर खरगे का पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर खरगे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "आप उनके मंगलसूत्र के बारे में बात कर रहे हैं। क्या मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के लिए आपकी सरकार जिम्मेदार नहीं है? आपकी सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आप उनकी पत्नियों और बच्चों को कैसे बचाएंगे? कृपया नर्फ न्याय के बारे में पढ़िए, जिसे हम सत्ता में आने के बाद लागू करेंगे।"

कांग्रेस नेता ने बताया कि कोई एक शब्द पकड़कर उसका मुद्दा बनाना पीएम मोदी की पुरानी आदत है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की बातें कर के आप कुर्सी की गरिमा कम कर रहे हैं। खरगे ने आगे कहा कि जब सबकुछ खत्म हो जाएगा तब लोगों को यह याद रहेगा कि पीएम मोदी हार के डर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर गलत जानकारी दी गई हैं। उन्हें ऐसी बात बताई गई है, जिसका जिक्र हमारे घोषणापत्र में भी नहीं है।


बता दें कि राजस्थान में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने लोगों की गाढ़ी कमाई और कीमती सामान घुसपैठियों और जिनके अधिक बच्चे हैं, उन्हें देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो माताओं और बहनों का सोना चोरी कर लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed