{"_id":"670a39ab39ee30e2c00f90d4","slug":"mallikarjun-kharge-controversial-statement-says-bjp-is-terrorists-party-after-pm-modi-urban-naxal-remark-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का विवादित बयान, भाजपा को बता दिया आतंकियों की पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का विवादित बयान, भाजपा को बता दिया आतंकियों की पार्टी
Sat, 12 Oct 2024 02:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:52 PM IST
सार
खरगे का यह बयान पीएम मोदी की उस टिप्पणी के विरोध में आया है, जिसमें पीएम मोदी ने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी को अर्बन नक्सली चला रहे हैं।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक विवादित बयान दिया है। दरअसल अपने बयान में खरगे ने भाजपा को आतंकियों की पार्टी बता दिया है। खरगे का यह बयान पीएम मोदी की उस टिप्पणी के विरोध में आया है, जिसमें पीएम मोदी ने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी को अर्बन नक्सली चला रहे हैं।
भाजपा को लेकर विवादित बयान दे गए कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी की टिप्पणी के जवाब में कहा कि 'मोदी हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सली पार्टी बताते हैं। यह उनकी आदत है, लेकिन उनकी अपनी पार्टी में बारे में क्या? भाजपा आतंकियों की पार्टी है, जो लोगों की लिंचिंग में शामिल है। मोदी को ऐसे आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।'
दरअसल पीएम मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान कहा था कि 'कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर हम एक रहे तो उनका देश को बांटने का एजेंडा असफल हो जाएगा। हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस कैसे उन लोगों के साथ खड़ी है, जो भारत के लिए अच्छी नीयत नहीं रखते। कांग्रेस दलितों को दलित और गरीबों को और गरीब रखना चाहती है। ऐसे में कांग्रेस से सावधान रहने की जरूर है। कांग्रेस को अर्बन नक्सली चला रहे हैं। पार्टी देश को बांटना चाहती है और हमें बांटने की भी कोशिश कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की साजिश को असफल करने के लिए एकजुट रहें। ये साथ रहने का समय है।'
विज्ञापन
खरगे ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर भी साधा निशाना
शनिवार को नागपुर में विजयदशमी के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी बिना किसी पार्टी का नाम लिए देश को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 'आप (भागवत) खुद उस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, जो देश को बांटना चाहती है। ये संविधान को बदलना चाहती है और आरक्षण खत्म करना चाहती है और फिर मुस्लिमों के खिलाफ बोलती है।'
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर खरगे ने कहा कि हरियाणा में जो भी हुआ, हम उसे लेकर बैठक कर रहे हैं। एक बार रिपोर्ट जब आ जाएगी तो साफ हो पाएगा कि ऐसा क्यों हुआ। पूरा देश, यहां तक कि भाजपा भी कह रही थी कि कांग्रेस जीतेगी, लेकिन वो क्या चीजें रहीं, जिससे कांग्रेस हारी इसकी समीक्षा की जाएगी।

#WATCH | On RSS chief Mohan Bhagwat's statement, Congress chief Mallikarjun Kharge says, " ...You (Bhagwat) are the one who supports the party which wants disunity in the country. It starts with changing the Constitution, ending the reservation and then speaking different things… https://t.co/r7RdEqWJOB pic.twitter.com/l3w8u9Xw9l
— ANI (@ANI) October 12, 2024
खरगे ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर भी साधा निशाना
शनिवार को नागपुर में विजयदशमी के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी बिना किसी पार्टी का नाम लिए देश को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 'आप (भागवत) खुद उस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, जो देश को बांटना चाहती है। ये संविधान को बदलना चाहती है और आरक्षण खत्म करना चाहती है और फिर मुस्लिमों के खिलाफ बोलती है।'
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर खरगे ने कहा कि हरियाणा में जो भी हुआ, हम उसे लेकर बैठक कर रहे हैं। एक बार रिपोर्ट जब आ जाएगी तो साफ हो पाएगा कि ऐसा क्यों हुआ। पूरा देश, यहां तक कि भाजपा भी कह रही थी कि कांग्रेस जीतेगी, लेकिन वो क्या चीजें रहीं, जिससे कांग्रेस हारी इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन