फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge address Odisha Bachho Samabesh in Bhubaneswar today

Congress: भुवनेश्वर में ओडिशा बचो समाबेश रैली को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, नेताओं में आज भरेंगे जोश

Mon, 29 Jan 2024 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Jan 2024 06:42 AM IST
सार

पटनायक ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी स्क्वायर पर एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। विशाल रैली में खरगे के शामिल होने से पार्टी को राज्य में और बल मिलेगा। यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। कांग्रेस का आलाकमान ओडिशा पर खासा ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge address Odisha Bachho Samabesh in Bhubaneswar today
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज ओडिशा का दौरा करेंगे। यहां वे ओडिशा बचो समाबेश (ओडिशा बचाओ अभियान) को संबोधित करेंगे। ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख शरत पटनायक ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में खरगे की यह पहली ओडिशा यात्रा है। ओडिशा कांग्रेस खरगे की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है। ओडिशा के सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

ओपीसीसी अध्यक्ष- यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी
पटनायक ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी स्क्वायर पर एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। विशाल रैली में खरगे के शामिल होने से पार्टी को राज्य में और बल मिलेगा। यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। कांग्रेस का आलाकमान ओडिशा पर खासा ध्यान दे रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ दल बीजद और विपक्ष भाजपा ने लोगों को गुमराह करने के लिए हाथ मिला लिया है। यहां की स्थिति पार्टी के लिए अनुकूल है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। चूंकि भाजपा और बीजद एक हो गए हैं तो जनता के पास कांग्रेस अच्छा चेहरा है। 

विज्ञापन

इंडी गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे खरगे: शरत पटनायक
उन्होंने कहा कि खरगे यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वे हमें बताएंगे कि हम कैसे बीजद और भाजपा को हरा सकते हैं। वे हमें बताएंगे कि हम आखिरकार ओडिशा का राजनीतिक परिदृश्य कैसे बदल सकते हैं। रैली को संबोधित करने के अलावा, खरगे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और इंडी गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed