फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major lapse in Mohan Charan Majhi's security, drone fell near CM in Jharsuguda; no casualties

Odisha: मोहन चरण माझी की सुरक्षा में बड़ी चूक, झारसुगुड़ा में मुख्यमंत्री के पास गिरा ड्रोन; कोई हताहत नहीं

Sun, 05 Jan 2025 06:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारसुगुड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारसुगुड़ा Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 06:36 PM IST
सार

Odisha: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी झारसुगुड़ा के पुरुणबस्ती में झाड़ेश्वर मंदिर जा रहे थे, तभी ड्रोन उनके पास गिरा, जिससे मौके पर खलबली मच गई। हालांकि गनीमत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Major lapse in Mohan Charan Majhi's security, drone fell near CM in Jharsuguda; no casualties
सीएम मोहन चरण माझी की सुरक्षा में बड़ी चूक - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम माझी के झारसुगुड़ा दौरे के दौरान एक ड्रोन उनके पास आकर गिरा, जिससे मौके पर खलबली मच गई। हालांकि गनीमत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुवार को हुई थी और इसका खुलासा रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप और तस्वीरों के माध्यम से हुआ।
विज्ञापन


ड्रोन का उद्देश्य फोटोग्राफी करना था
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी के साथ झारसुगुड़ा के पुरुनाबस्ती इलाके में झाड़ेश्वर मंदिर जा रहे थे, तभी ड्रोन उनके पास आ गिरा, जिससे उनके साथ मौजूद लोग चौंक गए। मौके पर मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी समेत सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ड्रोन को वहां से हटाया। लेकिन इस घटना ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बारे में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि ड्रोन का उद्देश्य फोटोग्राफी करना था, लेकिन मुख्यमंत्री के इतने करीब होने के कारण इसकी वजह का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जगन्नाथ मंदिर के ऊपर दिखा अज्ञात ड्रोन
वहीं एक अलग घटना में, रविवार की सुबह पुरी के प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में एक अनधिकृत ड्रोन देखा गया, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्रोन मंदिर के मेघनाद पचेरी के चारों ओर चक्कर लगाता रहा, दधिनौती और नीलचक्र के ऊपर मंडराता रहा और कुछ देर के लिए उत्तरी द्वार के ऊपर से गुजरा और फिर ऊपर चढ़ गया और गायब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी स्थानीय पुलिस और खुफिया टीम
मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'आज सुबह 4 बजे जगन्नाथ मंदिर के पास एक अज्ञात ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। हमारी दो टीमें सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रही हैं ताकि जिम्मेदार व्यक्तियों/समूह की पहचान की जा सके।' उन्होंने कहा कि 'मंदिर की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,' उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed