Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 300 राइफल और हथियार बरामद; पांच उग्रवादी किए गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुरक्षा बलों ने पांच घाटी जिलों में छापेमारी करके 300 राइफल और हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Imphal, Manipur: Explosives and other warlike stores were recovered from the outskirts of 5 valley districts during a joint operation of Manipur Police, CAPF, Army and Assam Rifles.
विज्ञापन
(Source: Manipur Police) https://t.co/wYQdFx3Yb5 pic.twitter.com/ERQrwY9wuCविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 14, 2025
मणिपुर पुलिस के एडीजीपी लाहरी दोर्जी लातू ने कहा कि 13-14 जून की मध्य रात्रि में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। संयुक्त टीमों द्वारा विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।
ये भी पढ़ें: प्रत्यक्षदर्शियों ने साझा किया विमान दुर्घटना का भयावह अनुभव, बोले- भूकंप-विस्फोट जैसा लगा
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने 151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफल, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन, 12 हल्की मशीन गन, छह एके सीरिज राइफल, दो अमोघ राइफल, एक मोर्टार, छह पिस्टल, एक एआर-15, दो फ्लेयर बंदूक, 10 ग्रेनेड और सात डेटोनेटर समेत कुल 328 बंदूकें और राइफलें बरामद की गईं। अफसरों ने कहा कि ये खुफिया-आधारित ऑपरेशन मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके निरंतर प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, काकचिंग और थौबल में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की खुफिया जानकारी के बाद तलाशी अभियान चलाया था। यह अभियान सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने तथा संघर्षग्रस्त राज्य में लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मणिपुर पुलिस ने जन व्यवस्था बनाए रखने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों से जुड़ी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को तुरंत दें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस तरह के खुफिया अभियान तब तक केंद्रित और निरंतर रूप से जारी रहेंगे जब तक राज्य में पूर्ण रूप से शांति बहाल नहीं हो जाती।
पांच उग्रवादी पकड़े गए
मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से जबरन वसूली के आरोप में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां शुक्रवार को थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से की गईं। पुलिस ने बताया कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के लैंगमीडोंग मैनिंग लेईकाई से गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान अकोइजाम रॉबिन्सन (51) के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें: गौरव गोगोई का CM धामी को पत्र, कहा- असम की महिला की मौत की जांच कराएं; गंगा नदी में मिला था शव
वहीं प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के सदस्य को थौबल जिले के थौबल मेला ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया, जबकि पीआरईपीएके (प्रो) और पीआरईपीएके के एक-एक कार्यकर्ता को तेंगनौपाल जिले के शांगटोंग में भारत-म्यांमार सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल गेम गांव से गिरफ्तार किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.