{"_id":"684d23fc163aafcf5e096545","slug":"gaurav-gogoi-wrote-letter-to-uttarakhand-cm-dhami-demanding-immediate-investigation-into-assam-woman-death-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaurav Gogoi: गौरव गोगोई का CM धामी को पत्र, कहा- असम की महिला की मौत की जांच कराएं; गंगा नदी में मिला था शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gaurav Gogoi: गौरव गोगोई का CM धामी को पत्र, कहा- असम की महिला की मौत की जांच कराएं; गंगा नदी में मिला था शव
Sat, 14 Jun 2025 12:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:55 PM IST
सार
असम की महिला का ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर शव मिलने के बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम धामी से मामले की तुरंत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जो भी लोग महिला की मौत के जिम्मेदार हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।
विज्ञापन
गौरव गोगोई
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) अध्यक्ष गौरव गोगोई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम धामी से मांग की है कि वह असम की महिला की मौत की तुरंत जांच कराएं। महिला का शव ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर मिला था।
विज्ञापन
असम की जिस महिला का शव गंगा नदी के तट पर मिला था, उसका नाम रोस्मिता होजाई था। वह दीमा हसाओ जिले की रहने वाली थी। महिला रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा देने के लिए दिल्ली गई थी। बाद में वह दिल्ली से दो व्यक्तियों के साथ ऋषिकेश चली गई। छह जून को वह ऋषिकेश में लापता हो गई। पांच दिनों बाद उसका शव गंगा नदी में मिला था।
विज्ञापन
महिला का लापता होना और फिर मौत बेहद परेशान करने वाली
गौरव गोगोई ने सीएम धामी को लिखे पत्र में कहा कि महिला का लापता होना और बाद में उसकी मौत बेहद परेशान करने वाली है। उन्होंने कहा कि महिला की मौत ने उसके परिवार, दोस्तों और समुदाय के बीच गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Plane Crash: अहमदाबाद की तरह 47 साल पहले भी हुआ था विमान हादसा, अरब सागर में गिरने से हुई थी 213 की मौत
मौत के जिम्मेदारों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए
गोगोई ने सीएम धामी से मामले में तुरंत, पारदर्शी और गहन जांच शुरू करने की मांग की। गोगोई ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाए। जो लोग महिला की मौत के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए। जोरहाट के सांसद गोगोई ने कहा कि सभी व्यक्तियों, खासकर जो लोग शिक्षा और पेशेवर अवसरों के लिए दूसरे राज्यों से यात्रा करते हैं, की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सीएम धामी से मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने का आग्रह
गोगोई ने उत्तराखंड सीएम धामी से मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वह संबंधित अधिकारियों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दें, ताकि होजाई और उसके शोक संतप्त परिवार को न्याय मिल सके।
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: किसी युवती की हत्या कर सोनम को मृत दिखाने की थी साजिश, ताकि गुजार सके गुमनाम जिंदगी
सीएम सरमा ने भी धामी को लिखा पत्र
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सीएम धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि मामले की व्यापक और समयबद्ध तरीके से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाए। सरमा ने कहा कि यदि कोई आपराधिक संलिप्तता पाई जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाए ताकि न्याय मिले।