Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din 1 November 2026 Top Headlines News of the Day Opposition Rally Ind vs NZ 5th T20 news updates

आज के दिन: सीईसी के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन, भाजपा की जवाबी रैली; भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20

Sun, 01 Nov 2026 04:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 01 Nov 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din 1 November 2026 Top Headlines News of the Day Opposition Rally Ind vs NZ 5th T20  news updates
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
आज 1 नवंबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। भारत में आज कई अहम घटनाक्रम तय हैं। जहां विपक्ष दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की ओर से कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेगा तो वहीं भाजपा भी कई राज्यों में अलग-अलग मुद्दों पर जवाबी रैली निकालेगी। इन सबसे इतर दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए नए नियम आज से प्रभावी होंगे। दूसरी तरफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांचवां टी20 मैच खेला जाना है। 
विज्ञापन


आईसीसी ने जमीनी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए 'क्रिजियो दिवस' की शुरुआत की
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जमीनी स्तर के क्रिकेट का वैश्विक उत्सव मनाने के लिए 1 नवंबर को वार्षिक क्रिजियो दिवस शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल इस कार्यक्रम के दुनिया भर में 10 लाख प्रतिभागियों तक पहुंचने के उपलक्ष्य में की गई है। वर्ष 2021 में शुरू किया गया यह बुनियादी कार्यक्रम 18 भाषाओं में उपलब्ध है और 'कभी भी, कहीं भी, किसी के द्वारा भी' क्रिकेट खेले जाने के विचार पर आधारित है। नाइजीरिया की 13 वर्षीय साइदत हमजात इसकी 10 लाखवीं खिलाड़ी बनी हैं। कार्यक्रम में 50:50 का लैंगिक अनुपात दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन में
भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (1 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला का पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम पहले तीन मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी थी, लेकिन ऑकलैंड में खेले गए चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की। चौथे टी20 में 20 ओवर में 259 रन देने के बाद भारतीय गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।

ई-कॉमर्स के छोटे विक्रेताओं के लिए 1 नवंबर से आसान जीएसटी नियम प्रभावी
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से अधिसूचित केंद्रीय जीएसटी नियमों में बदलाव 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगे। नए नियमों के तहत प्रति माह 2.5 लाख रुपये से कम इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने वाले छोटे विक्रेता दूसरे राज्यों में भौतिक कार्यालय के बिना भी ई-कॉमर्स ऑपरेटर के गोदाम को अपना प्रमुख व्यावसायिक स्थान घोषित कर पंजीकरण प्राप्त कर सकेंगे। जीएसटी परिषद द्वारा स्वीकृत इस फैसले से करीब 9.5 लाख छोटे विक्रेताओं को अन्य राज्यों में कार्यालय खोले बिना राष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन

पेंशनभोगियों के लिए 2,000 शहरों और जिलों में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान
केंद्र सरकार 1 से 30 नवंबर 2026 तक देश के 2,000 शहरों और जिलों में 5वां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाएगी। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक को मुख्य रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। पेंशनभोगी 'जीवन प्रमाण' बायोमेट्रिक डिजिटल सेवा के माध्यम से प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। अभियान के दौरान पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य जांच, आधार अपडेशन और आवश्यकतानुसार घर पर सेवाएं भी दी जाएंगी।

दिल्ली में 1 नवंबर से प्रदूषण रोकथाम के कड़े नियम गैर-बीएस VI वाहनों के प्रवेश पर रोक
सर्दियों के मद्देनजर दिल्ली सरकार 1 नवंबर से सख्त प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू कर रही है। आदेश के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत और बीएस-VI मानक से नीचे के वाहनों का राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, हालांकि सीएनजी, इलेक्ट्रिक और आपातकालीन वाहनों को छूट मिलेगी। धूल उड़ाने वाली निर्माण व विध्वंस गतिविधियों पर रोक रहेगी और निजी वाहनों के इस्तेमाल को घटाने के लिए 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग शुल्क दोगुना रहेगा। सरकारी व निजी दफ्तरों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
 
विज्ञापन

सीईसी-एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च और रैली
विपक्षी इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक चलो दिल्ली' पैदल मार्च निकालेगा और इसके बाद रामलीला मैदान में महारैली होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि यह मार्च लोकतंत्र बचाने, संविधान की रक्षा करने और कथित वोट चोरी के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। इस रैली के माध्यम से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर दिल्ली में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस की रैली के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता 1 नवंबर को पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर विरोध मार्च निकालेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 1 नवंबर 1984 को हुए नरसंहार के लिए कांग्रेस को सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में निकलने वाले इस मार्च में कई सिख संगठन भी भाग लेंगे। इसके अलावा, भाजपा ने दिवाली के सप्ताह में बड़ी रैली आयोजित करने से व्यापारियों के कारोबार प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया है।

रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 1 नवंबर को हरियाणा के रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह मार्च छोटू राम पॉलिटेक्निक मैदान से शुरू होकर मॉडल टाउन के डी-पार्क तक जाएगा, जहां नबीन महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा के अनुसार, यह पदयात्रा विपक्ष के कथित झूठे आख्यानों और अराजकता के खिलाफ चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता समेत हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे भाजपा की पदयात्रा का नेतृत्व
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा 1 नवंबर को शिमला में 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा की अगुवाई करेंगे। यह यात्रा पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर चौड़ा मैदान की ओर जाएगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। बिंदल ने बताया कि हिमाचल में चार बड़ी पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जनता को संवैधानिक मूल्यों और कांग्रेस द्वारा देश में कथित राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के प्रयासों से अवगत कराना है।

कर्नाटक में युवाओं के बीच भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान
कर्नाटक में भाजपा विधायक वी सुनील कुमार ने 1 से 30 नवंबर तक युवाओं और छात्रों के बीच 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चलाने की घोषणा की है। इस दौरान राज्य भर में 500 से अधिक स्थानों और 100 से ज्यादा कॉलेजों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर युवाओं को भड़का रही है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सूखा राहत की 2,500 रुपये की राशि पर 17 शर्तें लगाने का विरोध करते हुए किसानों को 10,000 रुपये राहत देने की मांग की।

झारखंड में भाजपा का सप्ताह भर का अभियान
झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि पार्टी 1 नवंबर से राज्य में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सप्ताह भर चलने वाला अभियान शुरू करेगी। इसके तहत 4 नवंबर को पलामू जिले में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम होगा। साहू ने विपक्ष पर देश में अराजकता पैदा करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने को कहा। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार 'विकसित भारत' के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए वाराणसी जाएंगे निशांत कुमार
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को जनता दल-यूनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। जदयू एमएलसी संजय गांधी ने बताया कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित हो रहा है, जहां कुर्मी समुदाय की अच्छी आबादी है। गांधी ने स्पष्ट किया कि जदयू उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और भाजपा के साथ उसका गठबंधन मजबूत है, जबकि सीटों के तालमेल पर निर्णय उपयुक्त समय पर लिया जाएगा।

बुल्गारिया राष्ट्रपति चुनाव: इलियाना योतोवा और आंद्रेई ग्युरोव के बीच कड़ा रनऑफ मुकाबला
बुल्गारिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रविवार को रनऑफ (दूसरे दौर का) मतदान होगा। पहले दौर की मतगणना में कार्यवाहक राष्ट्रपति इलियाना योतोवा को 34.8 प्रतिशत और विपक्षी उम्मीदवार आंद्रेई ग्युरोव को 32 प्रतिशत मत मिले थे, जबकि मतदान केवल 22 प्रतिशत रहा। योतोवा को प्रधानमंत्री रूमेन रादेव की पार्टी का समर्थन हासिल है और वह रूस के साथ संबंधों में सुधार की पक्षधर हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी व पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री ग्युरोव पश्चिमी देशों और नाटो के साथ मजबूत साझेदारी तथा यूक्रेन के समर्थन के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed