फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad plane crash Eyewitnesses says it felt like earthquake or bomb blast

Air India Tragedy: प्रत्यक्षदर्शियों ने साझा किया विमान दुर्घटना का भयावह अनुभव, बोले- भूकंप-विस्फोट जैसा लगा

Sat, 14 Jun 2025 12:12 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-171 बोइंग ड्रीमलाइनर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने भयावह अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले तो उन्हें ऐसा लगा जैसे भयानक भूकंप या बम विस्फोट हुआ है, लेकिन जब वह घरों से बाहर निकले तो पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 
 

विज्ञापन
Ahmedabad plane crash Eyewitnesses says it felt like earthquake or bomb blast
विमान दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अहमदाबाद के जिस इलाके में एअर इंडिया का विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां के लोगों ने अपने भयावह अनुभव को साझा किया। उन्होंने दुर्घटना को याद करते हुए बताया कि पहले तो ऐसा लगा जैसे भूकंप या बम विस्फोट हुआ हो। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रेखा क्षत्रिय ने बताया कि वह अपना घर का काम कर रही थी। जब उसने पहली बार तेज आवाज सुनी, तो वह तुरंत घर के बाहर आ गई और दुर्घटना स्थल पर पहुंची। 13 साल से इलाके में रह रहीं रेखा ने कहा कि वैसे तो हम तेज आवाज सुनने के आदी हैं, लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे पहली बार ऐसा लगा, जैसे हमारे कान के पर्दे फट जाएंगे। धमाका इतनी तेज था कि हमारा घर, डाइनिंग टेबल सब कुछ हिलने लगा। आवाज बम विस्फोट जैसी लग रही थी। बाहर आने पर हमने देखा कि विमान के टूटे हुए टुकड़े हर जगह फैले हुए हैं। पूरा आसमान काले धुएं से भर गया था। हर जगह ऊंची लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: 'क्या एयर इंडिया हादसा एक साइबर हमला था?' उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा इलाका काले धुएं से भर गया था
अन्य प्रत्यक्षदर्शी हिमांशु के मुताबिक, जिस दिन विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, मैं उस दिन घर पर था। पूरा इलाका काले धुएं से भर गया था। आग एक इमारत से दूसरी इमारत में फैल गई थी। मुझे लगा कि भूकंप या बम विस्फोट हुआ है। 

सेना के साथ मिलकर मलबे से पांच छात्रों को जिंदा निकाला
बहादुर क्षत्रिय ने बताया कि मेरा घर दुर्घटनास्थल से 500 मीटर दूर है। मैंने उस दिन एक जोरदार धमाका सुना। पहले मुझे लगा कि भयंकर तूफान या भूकंप आया है। जब मैं घर से बाहर निकला तो लोग चिल्ला रहे थे कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चारों तरफ आग लगी थी। मैं अपने दोस्तों के साथ मेस की ओर गया, जहां छात्र मदद के लिए चिल्ला रहे थे। हमने सेना के जवानों के साथ मिलकर पांच छात्रों को जिंदा निकाला। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। फिर हमें लगा कि मलबे के नीचे कोई फंसा हो सकता है। हमें एक शव बहुत खराब हालत में मिला।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान
अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बृहस्पतिवार को एअर इंडिया के विमान AI-171 बोइंग ड्रीमलाइनर ने लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक ही जिंदा बच पाया। 


ये भी पढ़ें: Plane Crash: अहमदाबाद की तरह 47 साल पहले भी हुआ था विमान हादसा, अरब सागर में गिरने से हुई थी 213 की मौत

टाटा समूह ने जारी किए हॉटलाइन नंबर
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर- 1800 5691 444 स्थापित किया है। भारत के बाहर से कॉल करने वाले लोग +91 8062779200 पर कॉल कर सकते हैं। टाटा समूह ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

सरकार ने जांच के लिए गठित की उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति
इस बीच, सरकार ने विमान दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति गठित की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समिति मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और ऐसी घटनाओं को रोकने और संभालने के लिए जारी दिशा-निर्देशों की जांच करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश सुझाएगी। समिति की अध्यक्षता गृह सचिव करेंगे और इसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय वायु सेना और विमानन विशेषज्ञों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed