Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major action by ED: Two Mumbai-based companies accused of money laundering; assets worth Rs 556 crore seized.

ईडी की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की दो कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, 556 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त

Mon, 23 Nov 2026 02:44 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 02:44 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेश और हॉलिडे मेंबरशिप के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई जोनल कार्यालय ने रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब, सिट्रस चेक इन्स और संबंधित कंपनियों की 556.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अटैच की हैं।

विज्ञापन
Major action by ED: Two Mumbai-based companies accused of money laundering; assets worth Rs 556 crore seized.
ईडी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेश और हॉलिडे मेंबरशिप के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडीके मुंबई जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत करीब 556.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
विज्ञापन


ईडी  ने क्या बताया? 
ईडी ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी। यह कार्रवाई M/s रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब लिमिटेड (RTSCL), M/s सिट्रस चेक इन्स लिमिटेड (CCIL) और इनसे जुड़ी अन्य कंपनियों के खिलाफ की गई है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी के मुताबिक, इन कंपनियों पर लंबी अवधि की हॉलिडे मेंबरशिप और निवेश योजनाओं के जरिए आम लोगों को ठगने का आरोप है। कंपनियां लोगों को आकर्षक रिटर्न और छुट्टियां बिताने से जुड़े कई फायदे देने का वादा करती थीं। इन वादों के आधार पर लोगों से निवेश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने बताया कि इस मामले में अब तक की जांच के आधार पर करीब 556.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। एजेंसी की यह कार्रवाई कथित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed