फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   major accident at Navale bridge on Pune-Bengaluru highway in Pune update news in hindi

Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त, 50 से अधिक घायल

Mon, 21 Nov 2022 01:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 21 Nov 2022 01:09 PM IST
सार

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ये हादसा पुणे में नावले पुल पर हुआ। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन
major accident at Navale bridge on Pune-Bengaluru highway in Pune update news in hindi
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से 48 वाहन टकरा गए। इस हादसे में ये वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 50 से अधिक घायल हो गए।  इनमें से कई गंभीर बताए जा रहे हैं। रविवार देर शाम तब हुई, जब पुल के पास ढलान से उतरते वक्त कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना का कारण कंटेनर के ब्रेक का फेल होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटनास्थल पर दमकल कर्मी, पुलिसकर्मी तथा राहगीर बचाव कार्य में जुट गए। घायलों का इलाज दो अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने बताया कि कुछ घायलों को आस-पास रहने वाले नागरिकों ने पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि नवले पुल पर यह दुर्घटना हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी (पीएमआरडीए) की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक से चालक के नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक व्यक्ति की मौत
पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक ट्रक के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य दुर्घटना में एक ट्रेलर ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। भारती विद्यापीठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटनाएं रविवार रात करीब 10.30 बजे उस मार्ग पर नावले पुल पर एक वाहन की भिड़ंत के कुछ घंटे बाद हुईं, जिसमें 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 



उन्होंने कहा कि मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक सुरंग के बाहर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुणे पुलिस से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले में फरार चल रहे आरोपी ट्रक चालक मनीराम यादव और उसके सहायक ललित यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 279, 337, 338 और 427 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed