{"_id":"5d49a7328ebc3e6ca302bebe","slug":"maitree-express-will-run-between-india-and-bangladesh-six-days-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और बांग्लादेश के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी मैत्री एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और बांग्लादेश के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी मैत्री एक्सप्रेस
Tue, 06 Aug 2019 09:43 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से रिश्तों में भले ही तल्खियां बढ़ रही हैं, लेकिन अन्य पड़ोसी देशों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नेबर फर्स्ट’ नीति जोरदार तरीके से चल रही है। इसी नीति के तहत भारत ने बांग्लादेश के साथ रेल संपर्क को और ज्यादा मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दोनों देशों के बीच चल रही मैत्री एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन और बंधन एक्सप्रेस को तीन दिन चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
साथ ही अन्य रेल परियोजनाओं को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। ये निर्णय मंगलवार को यहां रेल भवन में दोनों देशों के रेल मंत्रियों की बैठक में लिए गए।
रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलने पहुंचे बांग्लादेश के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम ने मैत्री और बंधन एक्सप्रेस से दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा मजबूत होने की बात कही। तय किया गया कि कोलकाता से ढाका के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस अक्तूबर माह से सप्ताह में छह दिन चलेगी।
विज्ञापन
कोलकाता और बांग्लादेश के खुलना शहर के बीच चलने वाली साप्ताहिक बंधन एक्सप्रेस ट्रेन को तीन दिन चलाया जाएगा। अक्तूबर महीने में ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का दिल्ली दौरा भी प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों देशों के आपसी संबंध को और बेहतर करने के लिए मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस के फेरे और ज्यादा बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारतीय रेलवे कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इन परियोजनाओं को भी जल्द से जल्द पूरा किए जाने पर सहमति बनी है। ये सभी रेल मार्ग खुल जाने से बांग्लादेश को भारत से कई तरह का जरूरी सामान मिलने लगेगा। साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भारत आने वाले बांग्लादेशियों को भी आसानी होने लगेगी।