{"_id":"6593e2be6b3393e397000054","slug":"mahua-moitra-taunt-on-yogi-government-regarding-the-accused-in-iit-bhu-rape-case-said-thok-dijiye-sir-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moitra: 'ठोक दीजिए सर...', IIT BHU दुष्कर्म मामले के आरोपियों को लेकर महुआ मोइत्रा का योगी सरकार पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Moitra: 'ठोक दीजिए सर...', IIT BHU दुष्कर्म मामले के आरोपियों को लेकर महुआ मोइत्रा का योगी सरकार पर तंज
Tue, 02 Jan 2024 03:49 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:49 PM IST
सार
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीएचयू दुष्कर्म मामले में आरोपियों की संपत्तियों पर कब चलेगा बुलडोजर।
विज्ञापन
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू परिसर के भीतर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के दो माह बाद पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी बीच, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने में आखिर कितना समय लगेगा।
मोइत्रा ने किया योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट में उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि इन अपराधियों को मार दीजिए। आखिर बुलडोजर चलाने में इतनी देरी क्यों हो रही है। टीएमसी नेता मोइत्रा ने योगी आदित्यनाथ के साथ आरोपियों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि अगर अपराध करेंगे, तो ठोक दिए जाएंगे। उनकी 'ठोक दो नीति' के कारण पिछले तीन वर्षों में राज्य में अपराधियों के साथ कई मुठभेड़ हुई है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आईआईटी बीएचयू परिसर के भीतर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के दो महीने बाद पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसको लेकर विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी आरोपी भाजपा के पदाधिकारी थे। तीनों आरोपियों ने अपने फेसबुक पेज पर खुद को भाजपा आईटी सेल का सदस्य होने का दावा किया था।
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के विपरीत भाजपा का काम-कांग्रेस
इसी बीच, सोमवार को कांग्रेस ने भी भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा उसके दिए नारे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बिल्कुल विपरीत चल रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह कहते थे कि उत्तर प्रदेश में दूरबीन से ढूंढने पर भी अपराधी नहीं मिलेंगे। दूरबीन की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके बगल में अपराधी बैठे हैं।