{"_id":"5fb8f7218ebc3e9bbd5f6396","slug":"maharastra-shiv-sena-mlc-shrikant-deshpande-booked-for-poll-code-breach","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 21 Nov 2020 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 21 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि अमरावती संभाग से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक दिसम्बर को चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिक्षा संघर्ष संघटना की उम्मीदवार संगीता शिंदे बोंडे ने निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना एक सभागार में कथित तौर पर एक बैठक करने के लिए मौजूदा विधान परिषद सदस्य देशपांडे के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बच्चू कडू और महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने बैठक को संबोधित किया था।अमरावती संभागीय आयुक्त पीयूष सिंह ने भी देशपांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की पुष्टि की
विज्ञापन