{"_id":"616696d08ebc3e626e091a06","slug":"maharashtra-woman-lt-colonel-come-to-pune-for-a-military-training-purpose-died-by-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: तीन महीने की ट्रेनिंग पर गई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने की आत्महत्या, कर्नल पति से चल रहा था तलाक का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: तीन महीने की ट्रेनिंग पर गई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने की आत्महत्या, कर्नल पति से चल रहा था तलाक का मामला
Wed, 13 Oct 2021 01:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:50 PM IST
सार
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, महिला के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी पिता का एक लेटर मिला है। पुलिस इसी के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में तीन महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग पर आई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुणे पुलिस ने बताया कि महिला सैन्य अधिकारी उत्तराखंड की रहने वाली थी और वह जयपुर में तैनात थी। वह पुणे तीन महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि महिला सैन्य अधिकारी की शादी कर्नल रैंक के अधिकारी से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, एक अन्य लेटर पुलिस को बरामद हुआ है, जो महिला के पिता का है। महिला के पिता भी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौके से मिले कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन