फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Voter Roll Update Deadline Extended Again, BLOs to Continue Verification Until Aug 17

महाराष्ट्र: वोटर लिस्ट अपडेट की समय-सीमा फिर बढ़ी, अब 17 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे BLO

Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Voter Roll Update Deadline Extended Again, BLOs to Continue Verification Until Aug 17
राज्य निर्वाचन आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 17 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख भी बढ़ाकर 27 अक्टूबर कर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से निर्वाचन आयोग से कार्यक्रम में संशोधन का अनुरोध किया गया था। आयोग ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया।
विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ 17 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को मतदाता सूची का  ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। प्रारूप सूची जारी होने के बाद मतदाता और राजनीतिक दल 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के अनुसार दावे और आपत्तियां प्राप्त होने के बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए जाएंगे, सुनवाई होगी और सभी मामलों का निस्तारण 22 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम की जानकारी तत्काल सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। साथ ही टीवी, समाचार पत्रों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए आम जनता को भी इसकी जानकारी दी जाए। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी कार्यक्रम में हुए बदलाव की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।


यह विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान दूसरी बार है जब समय-सीमा बढ़ाई गई है। इससे पहले 17 जुलाई को भारी बारिश के कारण कार्यक्रम में संशोधन किया गया था। तब घर-घर सत्यापन की अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त की गई थी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 अगस्त के बजाय 16 सितंबर तक कर दी गई थी तथा अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया था। अब एक बार फिर कार्यक्रम में बदलाव करते हुए घर-घर सत्यापन की अंतिम तिथि 17 अगस्त और अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed