Maharashtra: फडणवीस ने RSS की बैठक में भाग लिया; विधानसभा चुनाव से पहले माना जा रहा है काफी अहम
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने आरएसएस की समन्वय बैठक में शुक्रवार को भाग लिया है। विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
विस्तार
फडणवीस ने आरएसएस समन्वय बैठक में भाग लिया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विदर्भ इकाई की बैठक में भाग लिया। शुक्रवार शाम आयोजित हुई यह बैठक महाराष्ट्र में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि यह 'संघ परिवार' के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की एक समन्वय बैठक थी और आरएसएस के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार सहित कुछ अन्य लोग भी बैठक में शामिल हुए।
BJP की खाली हुई दो में एक राज्यसभा सीट NCP को दी जाएगी: फडणवीस
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि बीजेपी के पास खाली दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को दी जाएगी। ये दोनों सीटें उदयनराजे भोसले और पीयूष गोयल लोकसभा के लोकसभा जाने के बाद खाली हुई हैं।
पार्सल रूस न पहुंचने पर व्यक्ति को 31 हजार का मिला मुआवजा
पार्सल रूस न पहुंचाए जाने पर जालना जिला उपभोक्ता निवारण फोरम ने डाक विभाग के एक व्यक्ति को 31,917 रुपये का मुआवजा देने को कहा है। एक अधिकारी ने बताया कि चेतन खंडेलवाल ने पिछले साल मई में रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी को 18,000 रुपये मूल्य का 5.3 किलोग्राम का पार्सल भेजा था, लेकिन पार्सल कम वजन की स्थिति में उन्हें वापस कर दिया गया। इस पर खंडेलवाल ने उपभओक्ता फोरम में अपील दायर की।