{"_id":"680d89bdb0ff393bf60f67b6","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-fire-nagpur-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: रिश्वत लेते MDEDCL के दो अफसर गिरफ्तार; जलगांव- पूर्व CRPF कर्मी ने बेटी की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: रिश्वत लेते MDEDCL के दो अफसर गिरफ्तार; जलगांव- पूर्व CRPF कर्मी ने बेटी की गोली मारकर की हत्या
Sun, 27 Apr 2025 11:16 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:16 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
नवी मुंबई में 12 वर्षीय एक लड़की की मौत के सिलसिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। तुर्भे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अबासाहेब पाटिल ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लड़की एक पहाड़ी के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के परिजनों ने शिरावने एमआईडीसी क्षेत्र स्थित अपने घर से उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया, जिसे आखिरी बार पीड़िता के साथ देखा गया था और पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर ने सेल्फी लेने के बहाने लड़की को पहाड़ियों की तलहटी में एक सुनसान जगह पर ले गया, लेकिन उसके साथ पहले हुए झगड़े से उपजे गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया और एक बड़े पत्थर से उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद लड़का मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

ठाणे में मुस्लिम विरोधी टिप्पणी पर युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर ठाणे के कासारवडवली में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी विनोद बोरसे (24) की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई। उसके खिलाफ धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ने के लिए काम करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच जारी है।

मुंबई की आवासीय इमारत में भीषण आग, दम घुटने से महिला की मौत
महाराष्ट्र के अंधेरी में आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और दम घुटने से दो बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित आठ मंजिला ब्रोक लैंड इमारत की पहली मंजिल पर शुक्रवार देर रात आग लग गई थी। इस दौरान दम घुटने से अभिना संजनवाला (34) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग से 10 दिन के शिशु और तीन साल के एक बच्चे सहित छह लोग प्रभावित भी हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक बच्चा आईसीयू में है।

1.84 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दो अधिकारी पकड़े
नवी मुंबई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के दो इंजीनियरों को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 1.84 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी ने शुक्रवार को जाल बिछाया और पनवेल के बिंगहारी डिवीजन के एमएसईडीसीएल के उप कार्यकारी अभियंता संदीप दवारे (45) और कनिष्ठ अभियंता प्रथमेश चौगले (35) को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एमएसईडीसीएल के लिए रखरखाव का काम किया था और उसे भुगतान भी मिला था। आरोपी अधिकारियों ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की और भुगतान की प्रक्रिया और साइट विजिट के लिए कमीशन पर जोर दिया। दोनों ने ठेकेदार से कथित तौर पर 92-92 हजार रुपये की मांग की थी, जो कुल मिलाकर 1.84 लाख रुपये थी। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या मामले में और अधिकारी भी शामिल हैं।

पूर्व सीआरपीएफ अधिकारी ने बेटी की गोली मारकर की हत्या
जलगांव में एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ अधिकारी ने यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कथित तौर पर अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और अपने दामाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया, एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जलगांव पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चोपड़ा तहसील में एक शादी समारोह के दौरान हुई।
उन्होंने बताया, 'सेवानिवृत्त सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर किरण मंगले ने अपनी बेटी तृप्ति की अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पति अविनाश वाघ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दंपति की शादी एक साल पहले ही हुई थी और वे पुणे में रह रहे थे। वे यहां एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे।'
अधिकारी ने कहा, 'जब उसे पता चला कि दोनों लोग शादी समारोह में मौजूद हैं, तो वह विवाह स्थल पर पहुंचा। गोलीबारी के बाद, आसपास के लोगों ने मंगले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगले पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मंगले के कृत्य के पीछे क्या कारण था, इसकी आगे की जांच की जा रही है।' अधिकारी ने कहा कि ऑनर किलिंग के पहलू की भी जांच की जा रही है, क्योंकि कथित तौर पर आरोपी अपनी बेटी की वाघ से शादी से खुश नहीं था।