फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Pune Accident Drunk Dumper Driver Kills 3 Injures 6 on Footpath news in Hindi

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पुणे में हादसा; फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को डंपर ने कुचला, तीन की जान गई

Mon, 23 Dec 2024 07:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Dec 2024 07:54 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभवी पवार (एक), वैभव पवार (दो) और विशाल पवार (22) के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Pune Accident Drunk Dumper Driver Kills 3 Injures 6 on Footpath news in Hindi
डंपर हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे शहर में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान छह लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना वाघोली इलाके में रविवार देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुई, जहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी लोग अमरावती के रहने वाले थे। सभी लोग मजदूर थे, जो काम की तलाश में कुछ दिन पहले पुणे आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक गजानन तोतरे (26) को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अब यह पता लगाने के लिए उसका चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है कि क्या वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर सो रहे लोगों में अधिकतर मजदूर 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। फुटपाथ पर सो रहे लोगों में अधिकतर मजदूर थे। मृतकों की पहचान वैभवी पवार (एक), वैभव पवार (दो) और विशाल पवार (22) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान जानकी पवार (21), रिनिशा पवार (18), रोशन भोसले (9), नागेश पवार (27), दर्शन वैराल (18) और अलीशा पवार (47) के रूप में हुई। घायलों को ससून सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी लोग अमरावती जिले के निवासी थे
पुणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) मनोज पाटिल ने बताया कि वाघोली पुलिस थाने के पास ट्रक चालक ने अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचल दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये लोग अमरावती जिले के निवासी थे और कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में पुणे आए थे। हमने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के समय वह नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed