फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates navi mumbai mumbai pune nagpur palghar latur and other districts news in hindi

Maharashtra: नवी मुंबई में देह व्यापार चलाने के आरोप में दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार, आठ को किया गया रेस्क्यू

Thu, 11 Apr 2024 03:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Apr 2024 03:51 PM IST
सार

छापेमारी के दौरान आठ अफ्रीकी महिलाओं को बचाया भी गया। उनकी उम्र 25-30 वर्ष बताई जा रही है। उन्हें फिलहाल बचाव गृह में रखा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (लोगों की तस्करी), 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत माला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Updates navi mumbai mumbai pune nagpur palghar latur and other districts news in hindi
महाराष्ट्र समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवी मुंबई में देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने छह महिलाओं को बचाया है। वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजीव शेजवाल ने बताया कि बुधवार को रात के नौ बजे नवी मुंबई के खारघर इलाके में छापेमारी की गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। कुछ अफ्रीकी महिलाएं एक घर में देह व्यापार चला रही थी। पुलिस ने उनके परिसर में छापेमारी करते हुए दो को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक महिला मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान आठ अफ्रीकी महिलाओं को बचाया भी गया। उनकी उम्र 25-30 वर्ष बताई जा रही है। उन्हें फिलहाल बचाव गृह में रखा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (लोगों की तस्करी), 120बी (आपराधिक साजिश), अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम,1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में एक व्यक्ति ने कंपनी के मालिक को मारी चाकू

ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पूरानी कंपनी के मालिक को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित सोमई प्रजापति के तौर पर की गई है। बुधवार को आरोपी कंपनी के परिसर में गया और मालिक से मजदूरी मांगने लगा। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और आरोपी ने कंपनी के मालिक को चाकू मार दी। 

इस घटना के तुरंत बाद ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित को अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed