फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune thane other districts news in hindi

Maharashtra: नागपुर पुलिस के नाम से फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर ठगी, मुंबई में मासूम के साथ नाबालिग ने की दरिंदगी

Wed, 14 Aug 2024 11:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 14 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune thane other districts news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में मुंबई के साकीनाका इलाके में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साकीनाका पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और 9वीं क्लास में पढ़ता है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच  ठाणे शहर में एक 22 वर्षीय महिला उस समय घायल हो गई] जब उसने एक लुटेरे का पीछा करने की कोशिश। दरअसल, लुटेरे उससे 31,500 रुपये के कीमती सामान चुराकर भाग रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को सुबह करीब 3.30 बजे वागले एस्टेट इलाके के किसान नगर में हुई। अपराधी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट में सो रही थी, तभी लुटेरा बगल की खिड़की के छेद से दरवाजा खोलकर घर में घुस आया। लुटेरे ने उसका गला पकड़ लिया, उसकी सोने की अंगूठी और 31,500 रुपये कीमत का मंगलसूत्र छीन लिया और फिर भागने लगा। पीड़िता ने लुटेरे का कुछ दूर तक पीछा किया। अधिकारी ने बताया कि पीछा करने के दौरान उसने महिला पर चाकू फेंका, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। चोट लगने के कारण उसका पीछा न कर पाने पर महिला ने श्रीनगर पुलिस को घटना की सूचना दी।

गोंदिया में दो बच्चे गड्ढे में गिरे

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में नौ साल के दो बच्चे गड्ढे में डूब गए। तीसरी कक्षा के छात्र आलोक भागचंद बिसेन और प्रिंस किशोर रहांगडाले अपने अन्य दोस्तों के साथ स्कूल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान आलोक बिसेन पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। अपने दोस्त को डूबता देख प्रिंस किशोर उसे बचाने गया, लेकिन वह भी उस गड्ढे में गिर गया। उनका दोस्त घर चला गया और वह इस घटना पर बात करने से डर रहा था। दोनों बच्चों का शव तब मिला, जब उनके परिवार वाले उसे ढूंढने के लिए वहां पहुंचे। पोस्ट मॉर्टम के बाद दोनों बच्चों के शव को उसके परिवारवालों को सौंप दिया गया। 

नागपुर पुलिस के नाम से फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर ठगी

मामले में नागपुर पुलिस ने बताया कि एक गिरोह ने नागपुर साइबर पुलिस के समान ईमेल पते बनाकर कई लोगों से पैसे ऐंठ लिए और बैंकों से संपर्क करके उनके खाते फ्रीज करवा लिए। पुलिस उपायुक्त (जांच) निमित गोयल ने बुधवार को बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने किसी तरह कम से कम 176 बैंक खातों का विवरण हासिल कर लिया और नागपुर साइबर पुलिस के नाम से बैंकों को ईमेल भेजे और मांग की कि संदिग्ध लेनदेन के कारण इन खातों को फ्रीज कर दिया जाए।

ठाणे में जौहरी से हथियारबंद लुटेरों को लकड़ी की छड़ी से खदेड़ा, एक गिरफ्तार

ठाणे पुलिस ने बताया कि बुधवार को ठाणे शहर में एक जौहरी ने अपनी दुकान पर लूट की कोशिश को लकड़ी की छड़ी से नाकाम कर दिया। उसने रिवॉल्वर लिए चार लोगों को खदेड़ा। घटना के दौरान लुटेरों में से एक ने बंदूक से गोली चलाई। सौभाग्य से, कोई घायल नहीं हुआ, पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव ने बताया। गोलीबारी का सही समय - चाहे दुकान के अंदर गोली चलाई गई हो या भागते समय - अभी भी जांच के दायरे में है। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गिरोह के सदस्यों का पीछा किया और उनमें से एक को पकड़ लिया, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

माय गोव पोर्टल पर भारत के मानचित्र में 'विसंगति', पीएमओ से की शिकायत

मुंबई के एक कार्यकर्ता ने बुधवार को दावा किया कि भारत सरकार की 'माय गोव' वेबसाइट पर देश के मानचित्र में विसंगति है, और उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा है। पीएमओ को की गई अपनी शिकायत में कार्यकर्ता बी एन कुमार ने कहा कि 'माय गोव.इन' पर दिए गए मानचित्र में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्से गायब हैं। उन्होंने कहा कि पीएमओ ने शिकायत दर्ज कर ली है, और नवीनतम स्थिति के अनुसार, इसे संबंधित अधिकारी के साथ-साथ माय गोव के सीईओ को भी भेज दिया है। फिर भी, उन्हें दुख है कि ऐसी गलती हो गई। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले मुझे दुख हो रहा है, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत के साथ जम्मू और कश्मीर का सही मानचित्र भी संलग्न किया है।

मेहुल चोकसी की पासपोर्ट निलंबन से जुड़े रिकॉर्ड मांगने वाली याचिका खारिज

मुंबई की विशेष अदालत ने पीएनबी घोटाले में फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की उनके पासपोर्ट निलंबन से जुड़े रिकॉर्ड मांगने वाली याचिका खारिज कर दी। चोकसी ने दावा किया है कि वह भारत नहीं लौट सकता, क्योंकि उसका पासपोर्ट भारत की सुरक्षा को खतरा के आधार पर निलंबित कर दिया गया है।विशेष पीएमएलए जज एसएम मेंजोगे ने हालांकि प्रासंगिक जांच फाइलों की प्रतियां मांगने की उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया। ताकि यह तय किया जा सके कि चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित करने के लिए पर्याप्त आधार हैं या नहीं। वकील विजय अग्रवाल के जरिये दायर अर्जी में चोकसी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने उसको भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया है। ऐसे में मामले के निष्पक्ष फैसले के लिए इन दस्तावेजों की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed