फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune palghar nagpur thane and other districts news in hindi

Maharashtra Updates: मराठा आरक्षण पर जरांगे की राज्य सरकार को भूख हड़ताल की धमकी, कहा- हमें गुमराह किया गया

Sun, 14 Apr 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 14 Apr 2024 02:16 PM IST
सार

मराठा आरक्षण पर मीडिया से बात करते हुए मनोज जरांगे ने कहा कि महायुति ने हमें मराठा आरक्षण नहीं दिया है। जब महाविकास अघाड़ी सत्ता में थी, तब उन्होंने भी मराठा आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया था।

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune palghar nagpur thane and other districts news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले महीनों में मराठा आरक्षण का मुद्दा नहीं सुलझता है तो वह चार जून से फिर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए जरांगे ने कहा, "राज्य सरकार ने हमें गुमराह किया है। महायुति ने हमें मराठा आरक्षण नहीं दिया है। जब महाविकास अघाड़ी सत्ता में थी, तब उन्होंने भी मराठा आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया था।"
विज्ञापन


जरांगे ने आगे कहा, "हमारी मां-बहनें सड़क पर हैं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, लेकिन हमारा समाज इस सरकार को वोट से अपना जवाब देगा। हमने उन्हें सात महीने का समय दिया था, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं किया। मराठा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभी भी मामले दर्ज हो रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed