फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur thane Pimpri-Chinchwad and other places news in hindi

Maharashtra: ठाणे में महिला की हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार; पुणे के पिकनिक स्पॉट्स में निषेधाज्ञा लागू

Wed, 03 Jul 2024 10:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Jul 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur thane Pimpri-Chinchwad and other places news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के ठाणे में 38 वर्षीय व्यक्ति को महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। व्यक्ति ने शादी के बाद मृतक के साथ संबंध बनाकर रखा था। 38 वर्षीय आरोपी व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला का लंबे समय से ही अफेयर चल रहा था। कुछ मुद्दों पर दोनों की हमेशा लड़ाई होती थी। शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों मुंब्रा में एक लॉज में रुके। वहां दोनों के बीच फिर एक बार लड़ाई हुई। इस झगड़े के दौरान व्यक्ति ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा  103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुणे के विशेष स्थानों पर निषेधाज्ञा लागू

महाराष्ट्र में मुंबई के पास लोनावला में रविवार को एक ही परिवार के सात सदस्य झरने के तेज बहाव में बह गए थे। इस घटना के बाद पुणे प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भूसी डैम और पावना डैम समेट कई पिकनिक स्पॉट पर निषेधाज्ञा लागू कर दी। यह निर्देश दो जुलाई से 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के कानूनी प्रावधानों के तहत सजा दी जाएगी। यह निर्देश विशेष स्थानों पर लागू किए जाएंगे। इन विशेष क्षेत्रों में मावल तहसील में भूशी बांध, बेंडेवाडी और दाहुली झरने, साथ ही खंडाला में टाइगर पॉइंट, लायन पॉइंट और राजमाची पॉइंट, सहारा ब्रिज, पावना बांध क्षेत्र, टाटा बांध और गुबाद झील पर लागू 
विज्ञापन

मवेशियों के साथ क्रूरता करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने मवेशियों के साथ क्रूरता करने के आरोप में एक 33 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। मवेशियों के संरक्षण के लिए काम करने वाले 32 वर्षीय वॉलंटियर को 30 जून को जानकारी मिली कि तलोजा इलाके में अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया है। जानकारी पाने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि आठ गायों को बांध कर रखा गया है। उनमें से कुछ लहूलुहान थीं और अन्य गायों को ठीक से भोजन भी नहीं दिया गया। वॉलंटियर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पैसे वसूलने के आरोप में अकाउंटेंट निलंबित
महाराष्ट्र के अकोला जिले में आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए महिलाओं से कथित तौर पर पैसे वसूलने के लिए एक तलाठी  (अकाउंटेंट)  को निलंबित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

राज्य सरकार की 'मुक्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना'का लाभ उठाने के लिए आय प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए इन दिनों तलाठी कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इस योजना की पिछले हफ्ते वार्षिक बजट में घोषणा की गई थी। योजना क तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। नियम के मुताबिक अधिकारियों द्वारा आय प्रमाण पत्र निशुल्क वितरित किए जाएंगे। 

मुंबई: हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार
मुंबई अपराध शाखा ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा की इकाई-9 को सूचना मिली थी कि एक शख्स हथियारों की आपूर्ति करन के लिए जुहू आने वाला है। सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, उससे पूछताछ करने के बाद दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से आठ पिस्तौल और 138 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें आठ जुलाई तक अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया।

मुंबई : सिरफिरे ने सरेआम पत्नी पर किया चाकू से हमला, लोगों ने बचाया
मुंबई के पास विरार रेलवे पुल पर एक सिरफिरे ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी पर सरेआम चाकू से हमला किया। लेकिन पास से गुजर रहे लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया और आरोपी शिव भीम शर्मा को पकड़ कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। एक अधिकारी ने कहा, विशीला शर्मा (27 वर्षीय) सुबह काम पर जा रही थी, तभी उसके पति ने पीछे से उसका मुंह बंद कर दिया और गर्दन पर चाकू से हमला किया। लेकिन महिला ने तुरंत अपने हाथों से चाकू को पकड़ लिया और चीखने लगी, जिससे शर्मा घबरा गया। उसने चाकू वापस खींचा तो विशीला की अंगुलियां कट गईं। इस बीच, लोग महिला की मदद के लिए दौड़े और शर्मा को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अदालत ने मराठाओं को आरक्षण के मामले में एमएसबीसीसी को प्रतिवादी बनाया
बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण देने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग (एमएसबीसीसी) को एक नोटिस कर प्रतिवादी बनाया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय, न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिर्दोष पूनीवाला की पूर्ण पीठ ने आयोग को नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा कि एमएसबीसीसी याचिकाओं में एक जरूरी पक्ष है, क्योंकि उनमें से कुछ ने आरक्षण की सिफारिश करने वाली आयोग की रिपोर्ट को भी चुनौती दी थी। 
 

लोनावाला हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय मदद
लोनावाला में भुशी बांध के पास डूबने वाले पांच लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। महाराष्ट्र विधानसभा को बुधवार को यह जानकारी दी गई। 

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए खतरनाक पर्यटन स्थलों और निषिद्ध क्षेत्रों में चेतावनी वाले संकेत लगाए जाएंगे। यह घटना उस समय हुई जब पिछले रविवार को पुणे जिले के लोकप्रिय हिल स्टेशन लोनावाला में भुशी बांध के पास एक झरने में एक महिला और चार बच्चों सहित पांच लोग बह गए।

राकांपा विधायक चेतन तुपे ने मानसून के मौसम में खतरनाक इलाकों के बारे में पर्यटकों में जागरूकता की कमी का जिक्र करते हुए विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से ऐसे स्थानों पर चेतावनी के संकेत प्रदर्शित करने और पाबंदियों को सख्ती से लागू करने की मांग की।

दो पत्नियां रखने वालों को नहीं मिलना चाहिए 'लड़की बहन' योजना का लाभ: मनसे नेता
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन  ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार की 'लड़की बहन' योजना का लाभ उन समुदायों को नहीं देना चाहिए, जहां दो पत्नियां रखते हैं, खासकर मुसलमानों को। राज्य सरकार के वार्षिक बजट में पिछले घोषित की गई 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह  दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed