फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur thane and other districts crime politics accidents news

Maharashtra: बदलापुर कांड के खिलाफ ठाणे में महा विकास अघाड़ी का मौन प्रदर्शन; BJP का महा विकास अघाड़ी पर हमला

Sat, 24 Aug 2024 06:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Aug 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur thane and other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पुलिस ने एक तीन वर्षीय बच्ची का शव कब्र से निकाला। दरअसल, दो सप्ताह से अधिक समय पहले एक दुर्घटना में बच्ची की मौत हो गई थी, जिसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को कुचलने वाले डंपर ट्रक के चालक को दुर्घटना के साथ साथ सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की के माता-पिता छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक हैं। पांच अगस्त को दुर्घटना के बाद ट्रक चालक, उसका सहायक और लड़की के माता-पिता ने शव को दफना दिया। सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस ने जांच शुरू की और अदालत की अनुमति से शव को कब्र से बाहर निकाला। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन

पालघर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

पालघर में एक 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुबंई निवासी शिकायतकर्ता अक्सर अपने दोस्त से मिलने नालासोपारा जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी की पहचान सोनू के तौर पर की गई है, जो एक स्टूडियो में काम करता था। गुरुवार को सोनू और उसके दोस्तों ने नाबालिग को घूमने के लिए बुलाया। उन्होंने लड़की को ऑटो में बिठाया और एक सुनसान जगह पर ले गए। आरोपियों ने लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे जिले में महा विकास अघाड़ी का मौन प्रदर्शन

वहीं बदलापुर कांड के विरोध में महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन ठाणे जिले में भी जारी है, इस कड़ी में महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने मुंह पर काली पट्टी लगाकर अपना मौन प्रदर्शन दर्ज कराया है। इस दौरान उन्होंने हाथों में संविधान की प्रतियां और पोस्टर ले रखे थे।
विज्ञापन

शेयर निवेश का वादा कर आठ लोगों के साथ ठगी

ठाणे जिले के भिवंडी में एक पावरलूम मालिक और कई अन्य लोगों से  कथित तौर पर तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने कई लाख रुपये ठग लिए हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश पर उन्हें उच्च रिटर्न का वादा किया था। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के रॉयकोट्टई के आरोपी अंजी गोरप्पा ने पावरलूम व्यवसायी और उसके आठ सहयोगियों को पिछले साल नवंबर से मार्च 2024 के बीच शेयरों में निवेश करने के लिए राजी किया और उनके पैसे को दोगुना करने का वादा किया। जिस पर इस समूह ने गोरप्पा को 57 लाख रुपये भेजे। उसने उन्हें 30 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन जब उन्होंने उससे मूल निवेश की वापसी मांगनी शुरू की तो उसने सभी तरह की बातचीत बंद कर दी। इस मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पालघर: बंद कमरे में शख्स का शव, गला रेतकर हत्या

पालघर जिले के नालासोपारा में 51 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह गला रेतकर इस वारदात को अंजाम दिया गया, मृतक की पहचान श्रीराम नगर निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। उसके दो बेटे और बहू अपने पैतृक गांव में हैं। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतक के एक बेटे ने अपने पिता को फोन किया, जिसका जवाब न मिलने पर उसने अपने एक रिश्तेदार को उनका हालचाल जानने के लिए भेजा था। रिश्तेदार के घर पहुंचने पर वहां ताला लगा था और घर खोलने पर उसका शव मिला। अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाजपा का महा विकास अघाड़ी पर हमला

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी की समाप्ति तिथि निकट है। सबसे अधिक संभावना है कि यह सीट बंटवारे के मुद्दे पर टूट जाएगा और अगर किसी तरह वे सीट बंटवारे के माध्यम से टिके रहते हैं, तो यह निश्चित बात है कि चुनाव के तुरंत बाद यह टूट जाएगा क्योंकि तीनों दल सीएम पद के लिए हैं। हम गृह मंत्री और सीएम से अनुरोध करते हैं कि बदलापुर की घटना पर एसआईटी का दायरा बढ़ाया जाए और संगठित और सुनियोजित विरोध में राजनीतिक साजिश की भी जांच की जाए।

बदलापुर कांड से लोगों में आक्रोश- एनसीपी-एससीपी

महाराष्ट्र में एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, बदलापुर और पूरे महाराष्ट्र में जो दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं, उसकी वजह से लोगों के मन में जो गुस्सा है, उस पर आज चर्चा हुई। यह सामाजिक आक्रोश है, राजनीतिक आक्रोश नहीं, लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।
 

पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के सांगली शहर में पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपी ने 15 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी संजय प्रकाश माने को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़ित लड़की ने शनिवार को अपनी मां दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद शिकायत के आधार पर आरोपी को दो घंटे के अंदर दबोच लिया गया। लड़की शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे दुकान जाने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसे रोका और जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी संजय माने 2011 के एक हत्या के मामले में आरोपी है और दो महीने पहले पैरोल पर बाहर आया था। उसने बीते महीने भी भी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed