फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Man attempted to run over two traffic Policemen with a car in Pune Constable committed suicid

Maharashtra Updates: पुणे में दो यातायात पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश; कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

Tue, 09 Apr 2024 10:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Apr 2024 10:52 AM IST
सार

पुणे जिले के दिगी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा कार से टक्कर मारने के बाद दो यातायात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान 20 वर्षीय प्रशांत कदम के तौर पर की गई है। 

विज्ञापन
Maharashtra News Man attempted to run over two traffic Policemen with a car in Pune Constable committed suicid
महाराष्ट्र समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे जिले के दिगी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा कार से टक्कर मारने के बाद दो यातायात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान 20 वर्षीय प्रशांत कदम के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार की दोपहर को घटी, जब दोनों ही यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। आरोपी ऑल्टो चला रहा था और जब पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे रोकने की कोशिश की तो वह दोनों पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिसकर्मियों की पहचान राहुल मोटे और कल्याण भोसले के तौर पर की गई है। आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 353, 333, 279 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुणे में पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

पुणे में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय भरत असमर के तौर पर की गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण व्यक्तिगत समस्याएं हो सकती है। 

गुरुवार की रात को मृतक टॉयलेट गया और खुद को अंदर बंद कर लिया। सुबह के तीन बजे के करीब उसने खुद को गोली मार ली। इस घटना का खुलासा शुक्रवार की दोपहर को हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

 

मुंबई: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चलाने और उसके घायल के आरोप में गिरफ्तार किाय गया था। बाद में कोरोना महामारी के दौरान उसे रिहा कर दिया गया था। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि विवेक शेट्टियार को कोविड-19 महामारी के दौरान रिहा किया गया था। लेकिन पैरोल खत्म होने पर वह जेल नहीं लौटा। वह शहर में दो अन्य लोगों की हत्या की भी कथित तौर पर साजिश रच रहा था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उसे पड़ोसी ठाणे जिले डोंबिवली से गिरफ्तार किया। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया था। 

रायगढ़: दो बच्चों की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक 25 वर्षीय महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिस वजह से उसने कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि महिला शीतल पॉल ने 31 मार्च को अपनी पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या की। उन्होंने कहा कि वह अपने पति को छोड़ना चाहती थी और उस आदमी से शादी करना चाहती थी जिसके साथ उसके अफेयर चल रहा था। इसमें बच्चे उसकी राह में बाधा बन रहे थे। महिला ने 31 मार्च को कथित तौर पर अपने बच्चों का उस समय गला घोंट दिया जब उसके पति घर पर नहीं थे। जब पति लौटा तो उसने उसे बताया कि वे सो रहे थे। 

इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिस व्यक्ति के साथ उसके अवैध संबंध थे, उससे भी पूछताछ की गई। अधिकारी ने बताया कि एक अदालत ने मंगलवार को महिला को मंगलवार को पुलिस की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया और मामले की जांच जारी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed