फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra train accident, venkaiah naidu pm modi says saddened by loss of lives shivraj announce compensation

रेल हादसा: पीएम ने जताया शोक, राहुल बोले- मजदूरों के साथ हो रहे इस व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए

Fri, 08 May 2020 11:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 08 May 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
maharashtra train accident, venkaiah naidu pm modi says saddened by loss of lives shivraj announce compensation
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पटरियों पर मौत का सन्नाटा बिखरा पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से सभी मजदूर अपने घर जाने के लिए 40 किलोमीटर पैदल चलकर आए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस तरह उनके जीवन का अंत हो जाएगा।

विज्ञापन

घटना को लेकर कर्माड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। इस घटना पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि घटना से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने लिखा, 'महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए ट्रेन हादसे में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर कहा कि वह जानमाल को हुए नुकसान से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह करीब से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आवश्यक हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।'

घटना पर दुख जताते हुए शिवराज ने लिखा, 'औरंगाबाद में हुए रेल हादसे से हृदय पर ऐसा कुठाराघात हुआ है की मैं उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता! संवेदना से मन भर जाता है। मैंने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से बात की है और उनसे त्वरित जांच और उचित व्यवस्था की मांग की है।'

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा करते हुए कहा, 'प्रदेश सरकार की तरफ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच लाख दिए जाएंगे, और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूं, जो वहां पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर संभव मदद करेगी।'

 

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, 'मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की खबर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed