फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra solicitor general and mukul rohtagi gave these arguments in SC in Fadnavis ajit favour

महाराष्ट्र: पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र भाजपा के वकील रोहतगी ने क्या तर्क दिए

Sun, 24 Nov 2019 02:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Nov 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
maharashtra solicitor general and mukul rohtagi gave these arguments in SC in Fadnavis ajit favour
मुकुल रोहतगी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह जो उलटफेर हुआ उसने सरकार बनाने की तैयारी कर रही शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी को जोर का झटका दिया। जिसके बाद पूरे दिन सियासी ड्रामा चला और शाम को तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। रविवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं ने जल्द से जल्द बहुमत परीक्षण कराने की मांग की। वहीं महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से अदालत में पेश हुए मुकुल रोहतगी ने कहा कि राज्यपाल को अधिकार है कि वो मुख्यमंत्री के तौर पर किसे चुनते हैं। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। अब मामले की दोबारा सुनवाई सोमवार को होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सदन कोर्ट का, कोर्ट सदन का करता है सम्मान

महाराष्ट्र भाजपा निर्दलीय विधायकों की तरफ से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी न्यायालय में पेश हुए। उन्होंने कहा कि सदन अदालत का और अदालत सदन का सम्मान करता है। यही सच है वरना कल को विधानसभा ऐसा विधेयक पास कर सकती है कि शीर्ष अदालत दो साल में सारे मामले निपटाए। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इसमें दो राय नहीं है कि शक्ति परीक्षण बहुमत साबित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टी के पास नहीं है अपील का अधिकार

रोहतगी ने कहा, 'मैं भाजपा के कुछ विधायकों की तरफ से पेश हुआ हूं। यह राज्यपाल का विशेषाधिकार है। इसकी सुनवाई पहले उच्च न्यायालय में होनी चाहिए। रविवार को सुनवाई की जरुरत नहीं थी। किसी भी राजनीतिक पार्टी को अपील करने का अधिकार नहीं है। यहां सभी अपीलकर्ता पार्टियां हैं। पहले किसी भी केस में ऐसा नहीं हुआ है। कल प्रोटेम स्पीकर की शपथ, विधायकों की शपथ और फिर राज्यपाल के संक्षिप्त भाषण के बाद बहुमत परीक्षण करवाया जा सकता है।' 

क्या और किस प्रक्रिया के तहत हुआ

उन्होंने आगे कहा, 'दो-तीन दिनों का समय दिया जा सकता है। सभी को अपने हलफनामें अदालत के सामने रखने चाहिए। राज्यपाल के पास किसी को मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार है। अब बहुमत परीक्षण होगा।' इसपर जस्टिस रमन्ना ने कहा कि हर प्रक्रिया के लिए नियम तय हैं। जिसपर रोहतगी ने कहा कि सवाल यह उठता है कि अदालत क्या करे और क्या कर सकती है। इसपर जस्टिस भूषण ने कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता है कि क्या और किस प्रक्रिया के तहत हुआ है?

शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के पास नहीं है सरकार बनाने का अधिकार 

केंद्र सरकार की ओर से अदालत में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के पास सरकार बनाने का मौलिक अधिकार नहीं है और उनकी याचिका को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। पीठ ने आदेश पारित करने के लिए सॉलिसिटर जनरल से सोमवार सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल के पत्र को पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed