फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Six people died after a truck rammed into a car in Nagpur

Maharashtra: नागपुर में ट्रक और कार की हुई टक्कर, छह लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Sat, 16 Dec 2023 11:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:32 AM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार थे। 

विज्ञापन
Maharashtra: Six people died after a truck rammed into a car in Nagpur
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार थे। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन



अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पुछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed