फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Sisters of woman killed by her live-in partner perform last rites of her remains

Mumbai: सरस्वती वैद्य की बहनों ने किया शव के टुकड़ों का अंतिम संस्कार, फूड डिलीवरी ब्वॉय ने की पड़ोसी की हत्या

Tue, 13 Jun 2023 04:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 04:06 AM IST
सार

सरस्वती हत्याकांड में आरोपी मनोज साने के बयानों पर पुलिस शुरू से ही यकीन नहीं कर रही थी। पुलिस इसे सोची समझी हत्या बता रही है। पुलिस ने आशंका जताई कि साने ने शव के कुछ टुकड़े टॉयलेट में भी बहाए हैं।

विज्ञापन
maharashtra Sisters of woman killed by her live-in partner perform last rites of her remains
आरोपी मनोज साने, मृतक सरस्वती वैद्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी गई थी। मृतका की तीन बहनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया है। 
विज्ञापन


फ्लैट में मिले थे सरस्वती के शव के कई टुकड़े
बता दें कि मनोज और सरस्वती मुंबई के मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी में लिव-इन में रहते थे। 8 जून को फ्लैट से सरस्वती के शव के कई टुकड़े बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने पार्टनर मनोज साने को सरस्वती की हत्या के गिरफ्तार में गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया था कि सरस्वती ने जहर पीकर आत्महत्या की थी। साथ ही मनोज ने पुलिस को बताया था कि वह एचआईवी पॉजिटिव था और उसने सरस्वती के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाया।

पूछताछ में बताया बाप-बेटी जैसा रिश्ता
इससे पहले आरोपी साने ने पूछताछ में बताया था कि सरस्वती के बीच बाप-बेटी जैसा रिश्ता था। सरस्वती ने जहर पीकर आत्महत्या की थी, लेकिन वह पुलिस कार्रवाई के बारे में सोचकर डर गया और शव को ठिकाने लगाकर खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। वहीं सरस्वती की बहनों ने शुक्रवार को दावा किया था कि सरस्वती वैद्य ने उन्हें अपनी शादी के बारे में बताया था, लेकिन उनके बीच उम्र का काफी फासला होने के कारण इस जोड़े ने इसे सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताई थी सोची समझी हत्या
सरस्वती हत्याकांड में आरोपी मनोज साने के बयानों पर पुलिस शुरू से ही यकीन नहीं कर रही थी। पुलिस इसे सोची समझी हत्या बता रही है। पुलिस ने आशंका जताई कि साने ने शव के कुछ टुकड़े टॉयलेट में भी बहाए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच आर्थिक तंगी को लेकर झगड़ा होता था, मनोज यह बात स्वीकार चुका है और तीन जून की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। लिहाजा, संभव है कि मनोज ने उसकी पहले हत्या कर दी हो और फिर बाद में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूड डिलीवरी एजेंट ने की पड़ोसी की हत्या
मुंबई के धारावी इलाके में 26 वर्षीय एक युवक ने कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी और शव को चादर में लपेट कर पीड़ित के घर में छिपा दिया। शाहू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फूड डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करने वाले आरोपी जेम्स पॉल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


कैदी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध के मामले में पुलिस ने जेल के दो कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज 
मुंबई के आर्थर रोड केंद्रीय कारागार में एक पुरुष कैदी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में दो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed