फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shivsena: Eknath Shinde and Uddhav Thackeray may meet in Matoshree, mediating BJP

Maharashtra: क्या महाराष्ट्र में बदलने वाले हैं समीकरण? दो दिन में मिलेंगे शिंदे व उद्धव, शिवसेना नेता के ट्वीट ने बढ़ाई सियासी हलचल

Sun, 17 Jul 2022 09:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Jul 2022 09:24 AM IST
सार

महाराष्ट्र की सियासत में पनप रहे ताजा समीकरण क्या नए गुल खिलाएंगे यह तो भविष्य ही बताएगा। लेकिन शिवसेना नेता के एक ट्वीट ने ऐसी अटकलों को और पुख्ता कर दिया है कि शिंदे और उद्धव नजदीक आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Shivsena: Eknath Shinde and Uddhav Thackeray may meet in Matoshree, mediating BJP
महाराष्ट्र में बदलते सियासी समीकरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उद्धव ठाकरे के समर्थन के बाद राज्य में नए सियासी समीकरणों ने जन्म लिया है। इसे एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शिंदे और उद्धव ठाकरे एक हो सकते हैं और शिवसेना भाजपा के साथ जा सकती है।

विज्ञापन

 

हालांकि, यह समीकरण क्या नए गुल खिलाएंगे यह तो भविष्य ही बताएगा। लेकिन शिवसेना नेता के एक ट्वीट ने इन अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। दरअसल, शिवसेना नेता दीपाली सैयद ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर ट्वीट किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में मिलेंगे उद्धव और शिंदे!

शिवेसना नेता दीपाली सैयद के एक ट्वीट ने राज्य की सियासत को नई हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि अगले दो दिनों में उद्धव साहब और शिंदे साहब शिवसैनिकों की भावनाओं पर चर्चा करके लिए पहली बार मिलेंगे। शिंदे साहब शिवसैनिकों की तड़प को समझते थे और उद्धव साहब ने परिवार के मुखिया की भूमिका बड़प्पन के साथ निभाई थी। दोनों की मुलाकात की मध्यस्थता करने के लिए भाजपा नेताओं का धन्यवाद।"


शिंदे कैबिनेट में आदित्य?
इससे एक दिन पहले दीपाली सैयद ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि "आदित्य साहब जल्द ही कैबिनेट में शामिल होंगे। मातोश्री पर शिवसेना के 50 विधायक पेश होंगे। आदरणीय उद्धव साहब और शिंदे साहब एक हो जाएंगे। शिवसेना कोई गुट नहीं हिंदुत्व का गढ़ है। उस पर हमेशा भगवा लहराता रहेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed